लाइव टीवी

गजब! बंदरों से फसलों को बचाने के लिए कुत्ते को बना दिया 'बाघ'

Updated Dec 02, 2019 | 14:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dog Painted as Tiger: अपनी खून व पसीने की मेहनत से उगाई गई फसलों को बंदरों और पक्षियों से बचाने के लिए एक किसान ने जो तरीका अपनाया वो बेहद यूनिक है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
तेंदुए की रंग में रंगा कुत्ता

शिवमोगा, कर्नाटक : आम तौर पर अपने खेतों में लहलहाते फसलों को जानवरों और पक्षियों से बचाने के लिए किसान क्या-क्या नहीं जुगत भिड़ाते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करें तो उनकी सालों की खून व मेहनत पल भर में बर्बाद हो जाएगी। इसलिए अपने फसलों की चिंता उन्हें हमेशा सताती रहती है। अपनी इसी समस्या को दूर करने के लिए एक किसान ने जो तरीका अपनाया उसकी खूब चर्चा हो रही है।

अपने फसलों को बंदरों से बचाने के लिए कर्नाटक के शिवमोगा इलाके के एक किसान ने अपने कुत्ते के फर को 'बाघ' की डिजाइन जैसा पेंट कर दिया। पेंट करने के बाद कुत्ता 'बाघ' जैसा दिखने लगा। दरअसल बीते कुछ दिनों से बंदरों ने किसानों की नाक में दम कर रखा था इसके बाद ही किसान ने ऐसा तरीका निकाला।

नरुलु गांव के श्रीकांत गौड़ा ने चार साल पहले देखा था कि एक किसान ने एक डॉल को टाइगर की तरह पेंट कर दिया है और उसे खेतों में लगाया है। इस पुतले को देखकर खेतों में कौओं और बंदरों का आना बंद हो गया था। उसने यहीं से प्रेरणा लेकर अपने कुत्ते को टाइगर की तरह पेंट किया। 

गौड़ा ने सोचा कि क्यों ना वह एक कुत्ते के साथ ये एक्सपेरिमेंट करके देखे। डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए श्रीकांत ने बताया कि उसने हेयर डायर से अपने कुत्ते को पेंट किया है और ये पेंट उसके ऊपर लगभग एक महीने तक रहा था। वहीं एक दूसरे किसान ने भी अपने फसलों को बचाने के लिए बेहद यूनिक तरीका निकाला।

उसने कुत्ते की भौंकने वाली ऑडियो बजाकर खेतों में छोड़ दिया। इसकी आवाज सुनकर भी बंदरों और पक्षियों ने वहां आना बंद कर दिया। आपको बता दें कि कुत्तों के साथ इस तरह के एक्सपेरिमेंट की ये पहली खबर नहीं है।

इसके पहले चीन में एक केफे ने कुत्तों को पांडा के बच्चों जैसा पेंट कर दिया। सड़कों पर घूमते इन कुत्तों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। हालांकि लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी। आलोचना के बाद कैफे ने  इस तरह की चीजों पर रोक लगा दी थी।