लाइव टीवी

Hijab Controversy: हिजाब के कारण इस मॉडल को ब्यूटी कॉन्टेस्ट से कर दिया गया था बाहर, बिकनी पहनने से किया था इनकार

Updated Feb 10, 2022 | 12:04 IST

Karnataka Hijab Controversy: फ्रांस के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली मॉडल मारिया इदिरसी (Mariah Idrissi) ने साल 2018 में मिस इंग्लैंड ब्यूटी प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने हिजाब पहनी थी। लेकिन, लोगों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और परिणाम ये हुआ कि उन्हें काम से हाथ धोना पड़ा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मारिया इदिरसी
मुख्य बातें
  • हिजाब को लेकर देश में लगातार बढ़ रहा है विवाद
  • हिजाब को लेकर पहले भी हो चुके हैं कई विवाद
  • मॉडल मारिया इदिरसी को हिजाब के कारण ब्यूटी कॉन्टेस्ट से कर दिया गया था बाहर

Hijab Controversy: हिजाब के कारण देश में बवाल मचा हुआ है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। कर्नाटक (karnataka Hijab Issue) से शुरू हुआ हिजाब विवाद चर्चा का विषय बना हुआ और इसने हिंसा का रूप तक धारण कर लिया है। इतना ही नहीं इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही है। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले हिजाब को लेकर कई विवाद हो चुके हैं और दुनियाभर में इसे लेकर बवाल मचा है। हिजाब के कारण तो एक मॉडल को ब्यूटी कॉन्टेस्ट तक से बाहर कर दिया था। क्योंकि, वो हिजाब उतनारने के लिए तैयार नहीं थी और बिकनी पहने से इनकार कर दिया था। आइए, जानते हैं मॉडल के बारे में...

इस मॉडल का नाम मारिया इदिरसी (Mariah Idrissi) है। फ्रांस के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली मारिया ने साल 2018 में मारिया ने मिस इंग्लैंड ब्यूटी प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने हिजाब पहनी थी। लेकिन, लोगों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और परिणाम ये हुआ कि उन्हें काम से हाथ धोना पड़ा। मारिया को कहा गया था कि अगर वो उनके आउटफिट के साथ हिजाब पहनेंगी तो उनका सेल खत्म हो जाएगा। लेकिन, मारिया हिजाब उतारने के लिए तैयार नहीं थीं। लिहाजा, उन्हें इस प्रतियोगिता से हटा दिया गया। गौरतलब है कि मारिया मारिया मिस बर्मिंघम 2018 ब्यूटी कॉनटेस्ट में सेकेंड रनर अप रह चुकी हैं। इतना ही नहीं इस कॉनटेस्ट में उन्होंने बिकनी पहनकर रैंप पर चलने से मना कर दिया था। 

ये भी पढ़ें - जब हिजाब पहनकर इस मुस्लिम महिला खिलाड़ी ने की थी बॉलिंग, पूरी दुनिया में हुई थी चर्चा

दरअसल, मारिया का कहना था कि वह अपनी संस्कृति के विरुद्ध कभी नहीं जाएंगी। लिहाजा, उन्होंने बिकनी नहीं बुर्किनी में रैंप करने के लिए तैयार हुईं। हिजाब को लेकर वो काफी चर्चा में भी रही थीं। साइकोलॉजी की छात्रा मारिया कई बड़े ब्रांड के साथ काम कर चुकी हैं। वो Elle, Marie Claire और Teen Vogue जैसे ब्रांड का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वो H&M ब्रैंड के एक कैंपेन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। मारिया की एक करीबी ने बताया था कि जिस जगह से वो आती हैं वहां हिजाब पहनने वाली लड़कियों को रिटेल शॉप में नौकरियां भी नहीं मिलती थीं। लेकिन, मारिया के कारण बड़ा बदलाव आया और लोगों को रोजगार मिलने लगा। मारिया ने ये साबित किया कि हिजाब पहनने के साथ भी कोई लड़की फैशनेबल और ग्लैमरस लग सकती है। आलम ये है कि आज मारिया कई लोगों के लिए रोल मॉडल बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी मारिया काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें काफी लोग फॉलो करते हैं।