लाइव टीवी

इस शख्स ने लॉकडाउन में खुद से तैयार कर दिया प्लेन, अब परिवार समेत कर रहा यूरोप टूर

Updated Jul 28, 2022 | 11:33 IST

Trending News: एक शख्स ने लॉकडाउन में खुद के लिए प्लेन तैयार कर दिया। इसके लिए उसने काफी मेहनत की और 1.4 करोड़ रुपए खर्च किए।

Loading ...
केरल के शख्स ने कर दिया कमाल
मुख्य बातें
  • केरल के शख्स ने कर दिया कमाल
  • लॉकडाउन में खुद से तैयार कर दिया प्लेन
  • प्लेन को तैयार करने में 1500 घंटे के साथ 1.4 करोड़ रुपए खर्च किए

Trending News: इस दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कई लोग तो ऐसी-ऐसी चीजें बना डालते हैं, जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एक शख्स ने खुद से सोलर कार बना दी। वहीं, अब एक शख्स ने खुद से प्लेन तैयार कर दिया है। आलम ये है कि इस टैलेंट की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग हैरान भी हैं कि आखिर इसने ऐसा कमाल कैसे कर दिया?

जानकारी के मुताबिक, इस शख्स का नाम अशोक अलीसेरिल थामरक्षण है। अपने परिवार के साथ वो लंदन में रहते हैं, लेकिन मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं। अशोक पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं। लिहाजा, उन्होंने लॉकडाउन में खुद का एक चार सीटर प्लेन बना डाला। अब वो अपने परिवार के साथ उसी प्लेन से यूरोप टूर कर रहे हैं। अशोक विधायक एवी थमारक्षण के बेटे हैं और बीटेक करने के बाद मास्टर डिग्री के लिए साल 2006 में वो यूके चले गए। उन्होंने बताया कि खुद का प्लेन का विचार उन्हें कोरोना काल में आया। रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उन्होंने करीब 1500 घंटे के साथ 1.4 करोड़ रुपए खर्च किए। 

ये भी पढ़ें -  ओ भाई आग की नदी! जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

लॉकडाउन में सपना पूरा किया

अशोक का कहना है कि उनकी ख्वाहिश थी कि उनका खुद का एक विमान हो। इसके बाद लॉकडाउन में उन्होंने पैसे बचाना शुरू कर दिया। कुछ महीनों में उन्हें अच्छे-खासे पैसे बचा लिए। इसके बाद प्लेन बनाने का काम शुरू किया। उनकी पत्नी का कहना है कि अशोक ने दो साल में काफी मेहनत की और उनका सपना पूरा हो गया। साल 2018 में अशोक को प्लेन उड़ाने का लाइसेंस मिल गया था। उन्होंने  4 सीटों वाले विमान मॉडल 'स्लिंग टीएसआई' का नाम 'जी-दीया' रखा है। जिसमें दीया उनकी छोटी बेटी का नाम है। इस विमान से वो अब तक जर्मनी, ऑस्ट्रिया और चेक गणराज्य का दौरा कर चुके हैं।