लाइव टीवी

Viral Video : झोपड़ी में Leopard ने चार शावकों को दिया जन्म, देखिए किस तरह से एक-एक कर उन्हें पहुंचाया जंगल

Updated Sep 02, 2020 | 15:08 IST

Leopard Viral Video: तेंदुए ने झोपड़ी में चार शावकों को जन्म दिया। मां ने उन्हें किस तरह वहां से एक-एक करके जंगल में पहुंचाया इसका काफी दिलचस्प वीडियो सामने आया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
तेंदुए का वीडियो

नासिक : मां अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टव होती हैं यही कारण है कि अपने नवजात को वे दुनिया की नजर से बचाकर अपने पास हमेशा रखना चाहती हैं। ममता की ये भावना इंसानों में और जानवरों में एक समान होती है।

महाराष्ट्र के नासिक में एक तेंदुए ने चार शावकों को जन्म दिया। तेंदुए ने नासिक के इगतपुरी इलाके में स्थित एक झोपड़े में पिछले महीने इन शावकों को जन्म दिया था। अपने इन चारों बच्चों को मंगलवार को तेंदुए ने एक-एक करके जंगल में शिफ्ट कर दिया। इस वाक्ये की एक खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है।  

ये वीडियो फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से जारी की गई है। बताया जाता है कि ये वीडियो पिछले महीने का है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि वे सभी नवजात शावक स्वस्थ हैं।

इगतपुरी इलाके में बड़ी संख्या में तेंदुए जंगल से आकर विचरण करते रहते हैं। झोपड़ी में आए इस तेंदुए को पकड़ने की जंगल विभाग ने कोशिश की थी लेकिन शावकों के जन्म के बाद तेंदुए को पकड़ने का प्लान ड्रॉप कर दिया गया। बाद में तेंदुए ने खुद ही अपने शावकों को एक-एक करके जंगल ले गया।