लाइव टीवी

Shocking Video: अचानक शख्स के पीछे पड़ गया शेर, फिर जो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल

Updated Jan 11, 2022 | 10:03 IST

Lion Attack Video: शेर कितना खतरनाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार बड़ी चालाकी से शेर शिकार पर हमला करता है, जिसकी भनक तक नहीं लगती। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही होने वाला था। लेकिन, उसने चतुराई से अपनी जान बचा ली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
शेर ने चालाकी से किया हमला
मुख्य बातें
  • पहाड़ी इलाके में अकेले घूम रहा था शख्स
  • अचानक पीछे पड़ गया पहाड़ी शेर
  • शख्स ने बड़ी चालाकी से बचाई अपनी जान

Lion Attack Viral Video: कई लोगों को जंगलों में अकेले घूमना काफी अच्छा लगता है। जानवरों को देखना, उनके बारे में जानना, दुनिया से उनके बारे में रू-ब-रू कराना कुछ का पैशन होता है। इसके लिए तो लोग कई बार अपनी जान तक को दांव पर लगा देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर 'चक्कर' लगा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अकेले ही पहाड़ी एरिया में घूम रहा था। लेकिन, अचानक उसके पीछे एक शेर (Lion Video) पड़ गया। फिर जो हुआ उस पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।  

शेर कितना खतरनाक होता है इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार बड़ी चालाकी से शेर शिकार पर हमला करता है, जिसकी भनक तक नहीं लगती। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही होने वाला था। लेकिन, उसने चतुराई से अपनी जान बचा ली। वीडियो में आप देख सकते हैं पहाड़ी इलाके में शख्स अकेले घूमने जा रहा था। इस दौरान वह वीडियो भी बना रहा था। कुछ दूर चलने के बाद उसे अहसास हुआ कि कोई उसका पीछा कर रहा है। जैसे ही वह पीछे पलटा तो देखकर दंग रह गया। एक पहाड़ी शेर घात लगाकर उसकी ओर बढ़ रहा था। शख्स को देखते ही शेर उसकी ओर दौड़ता है। फिर क्या होता है आप वीडियो में देख लें...

ये भी पढ़ें - Viral: विशालकाय अजगर को कंधे पर लेकर निकला शख्स, दिल की धड़कने बढ़ा देगा वीडियो

चालाकी से शख्स ने बचाई अपनी जान

शेर को अपनी ओर दौड़ता देख शख्स घबरा जाता है। शख्स ने तुरंत दिमाग दौड़ाया और दहाड़ मारते हुए शेर को डराने की कोशिश करता है। इस मकसद में शख्स कामयाब भी हो जाता है। कुछ समय बाद शेर वहां से चला जाता है। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 'ViralHog' ने शेयर किया है। वीडियो को दो लाख 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों को ये वीडियो काफी मजेदार लग रहा है, जबकि कुछ को हैरानी भी हो रही है। वहीं, कुछ लोग शख्स की तारीफ भी कर रहे हैं।