लाइव टीवी

VIDEO: पानी में खड़ा था शख्स अचानक बब्बर शेर और शेरनी की हुई एंट्री, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे

Updated Jan 17, 2022 | 18:11 IST

Lion Viral Video: चिड़ियाघर में काफी टूरिस्ट शेर के बाड़े के बाहर खड़े हैं। वहीं, एक शख्स बाड़े के अंदर मौजूद तालाब में खड़ा है। लोग चिल्ला रहे हैं, क्योंकि शख्स के सामने एक शेरनी खड़ी है। डर के कारण कई लोगों की हालत खराब हो गई है। शेरनी बार-बार शख्स पर हमला करने की कोशिश करती है। लेकिन, शख्स भी हिम्मत हारने वाला नहीं था वो भी उसकी तरफ उंगली दिखा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शेर-शेरनी के साथ मजे ले रहा था शख्स
मुख्य बातें
  • शेर के बाड़े में पहुंच गया शख्स
  • शेर-शेरनी को देखकर मजे लेने लगा
  • नजारा देखकर हैरान रह गए लोग

Lion Viral Video: 'जंगल का राजा' शेर का ऐसा भौकाल होता है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों को पसीने छूट जाते हैं। इंसान तो इंसान दूसरे जानवर भी उसे देखकर भाग खड़े होते हैं। क्योंकि, जब शेर शिकार पर हमला करता है या फिर कोई उसके चंगुल में फंस जाता है तो उसका बचना नामुमकिन है। हालांकि, कुछ लोगों को शेर को देखना काफी अच्छा लगता है। इसके लिए तो कुछ लोग अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। जंगलों या फिर चिड़ियाघर से इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आपको काफी वीडियो (Lion Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं चिड़ियाघर में काफी टूरिस्ट शेर के बाड़े के बाहर खड़े हैं। वहीं, एक शख्स बाड़े के अंदर मौजूद तालाब में खड़ा है। लोग चिल्ला रहे हैं, क्योंकि शख्स के सामने एक शेरनी खड़ी है। डर के कारण कई लोगों की हालत खराब हो गई है। शेरनी बार-बार शख्स पर हमला करने की कोशिश करती है। लेकिन, शख्स भी हिम्मत हारने वाला नहीं था वो भी उसकी तरफ उंगली दिखा रहा है। शेरनी को भगाने की कोशिश भी किया जाता है। अचानक एक शेर भी वहां आ धमकता है। फिर क्या होता है वीडियो में देखें...

ये भी पढ़ें - Ajab Gajab: यहां गाय ने दिया अद्भुत बछड़े को जन्म, तीन आंखें देखकर लोगों की बत्ती हो गई गुल!

दिल दहलाने वाला मंजर

कुछ देर तक माहौल काफी गर्म रहा है। वीडियो (Shocking Video) देखकर आपको अंदाज लग गया होगा कि नजारा कैसा रहा होगा? अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nikulsinh_gohil' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कुछ लोगों को जहां यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है, तो कुछ लोग काफी हैरान हैं।