लाइव टीवी

स्पेन में लॉकडाउन खत्म, जश्न मनाने सड़कों पर निकले युवा, कपल ने kiss करके मनाई खुशी, तस्वीर हुई वायरल

Updated May 10, 2021 | 18:40 IST

स्पेन में लॉकडाउन समाप्त होने की खुशी में आधी रात को बिना मास्क को युवा सड़कों पर निकल आए। कपल ने किस करके जश्न मनाया।

Loading ...
लॉकडाउन की समाप्ति पर जश्न

स्पेन में सैकड़ों युवा शनिवार की आधी रात को सड़कों पर निकल आए। जमकर जश्न मनाए। वे देश में 6 महीने के देशव्यापी कोविड लॉकडाउन की समाप्ति का जश्न मना रहे थे। कोरोना वायरस ने वर्ष 2020 से लोगों को घरों में ही समय बिताने के लिए मजबूर किया था। जैसे ही लॉकडाउन का अंत हुआ। लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्पेन ने इमरजेंसी की स्थिति को हटा लिया जो कि COVID-19 महामारी से निपटने के लिए अक्टूबर से ही चल रहा था। प्रतिबंध उठाने का मतलब है, स्पैन के निवासियों को अब कई महीनों बाद पहली बार अपने मन चाहे इलाकों में यात्रा करने की अनुमति मिली।

पिछले कुछ हफ्तों में संक्रमण दर के स्थिर होने और टीकाकरण अभियान के बाद देश के 17 क्षेत्रों में कोविड के प्रतिबंधों में ढील देने में सफल रहे। शनिवार को, मैड्रिड के सेंट्रल पुएर्ता डेल सोल स्क्वायर में युवाओं ने बिना मास्क के जश्न मनाया और जमकर डांस किया नाचते देखा गया। नतीजतन, अधिकारियों, और पुलिस को जल्दी से बाहर निकालना पड़ा।

सड़कों पर जश्न मनाते लोगों की तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। हालांकि, एक तस्वीर बाकी से अलग थी और देश में लोगों की सामूहिक खुशी पर प्रकाश डाला। फोटोग्राफ में सड़क पर एक कपल किस कर रहे थे उनके पीछे लोगों की भीड़ जश्न मना रहे थे। इसी तरह की तस्वीरें देश के विभिन्न हिस्सों से भी सामने आईं। यह कई शहरों में नए साल की पूर्व संध्या उत्सव की तरह था। मैड्रिड में, लोगों ने घंटों तक बिना मास्क के सड़कों पर डांस किया। बार्सिलोना में, कई लोग लंबे लॉकडाउन के अंत का जश्न मनाने के लिए आधी रात के बाद समुद्र तट की ओर बढ़ रहे थे।

स्पेन के लोग अब स्वतंत्र रूप से एक-दूसरे प्रदेशों में यात्रा कर सकते हैं। स्थानीय रेस्तरां और बार को प्रति व्यक्ति चार टेबल की सीमा के साथ रात 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी गई है। हालांकि कुछ प्रदेशों अभी भी ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने और बंद होने के घंटों को प्रतिबंधित किया जा सकता है। अब देश में केवल चार प्रदेशों अभी भी कर्फ्यू लागू हैं। बेलिएरिक द्वीप समूह, कैनरी द्वीप समूह, नवरा और वालेंसिया।