लाइव टीवी

Twitter पर पुलिस से मांगा लड़की का नंबर, जवाब ने कर दी बोलती बंद

Updated Jan 14, 2020 | 16:01 IST

Man asks Pune Police Girl's Number: सोशल मीडिया पर पुलिस और एक लड़की की बातचीत के बीच में कूदकर एक शख्स ने भद्दा कमेंट किया। शख्स पुलिस से ही लड़की का नंबर मांगने लगा।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: पुणे पुलिस अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तुरंत रिएक्शन और प्रतिक्रिया देने के चुटीले अंदाज के लिए जानी जाती है और हाल ही में इसके उदाहरण के तौर पर एक और मामला सामने आया है। 12 जनवरी को एक ट्विटर यूजर निधि जोशी ने पुणे पुलिस को ट्वीट कर धनोरी पुलिस स्टेशन का नंबर मांगा।

उसने लिखा, 'क्या मुझे धनोरी पुलिस स्टेशन का नंबर मिल सकता है, तत्काल जरूरत है!' समय गंवाए बिना पुणे पुलिस ने ट्विटर हैंडल पर जवाब दिया और पुलिस स्टेशन का नंबर साझा किया।

हालांकि, इस बीच एक ट्विटर यूजर ऐसा था जिसने मामले में दखल देते हुए भद्दी टिप्पणी की और पुलिस से लड़की का नंबर मांगने लगा। उसने लिखा, 'क्या मुझे उस लड़की का नंबर मिल सकता है?'

इस बीच मामले पर लोगों ने भी टिप्पणियां करनी शुरु कर दीं और तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। शख्स की गिरफ्तारी करने के सुझाव से लेकर ट्रोल करने तक लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए।

पुणे पुलिस ने इस शख्स को जवाब देने में भी ज्यादा देर नहीं लगाई। पुणे पुलिस ने लिखा, 'सर, फिलहाल हमें आपका नंबर जानने में ज्यादा दिलचस्पी है और साथ ही यह जानने में भी कि आप महिला का नंबर क्योंं जानना चाहते हैं। हम इस समय आपकी संख्या में अधिक रुचि रखते हैं, महिला की संख्या में आपकी रुचि को समझने के लिए। आप डीएम हो सकते हैं। लेकिन हम गोपनीयता का सम्मान करते हैं।'

पुणे पुलिस की इस प्रतिक्रिया ने ट्विटर पर लोगों का दिल जीत लिया और इसके बाद लगातार पोस्ट पर एक के बाद एक दिलचस्प कमेंट आते रहे।

एक यूजर ने लिखा, 'पुणे पुलिस… यह शख्स एक संभावित ईव टीज़र है। वह पुलिस के सामने ऐसा कर रहा है, कल्पना कीजिए कि पुलिस की अनुपस्थिति में क्या कर सकता है। हम भी गोपनीयता का सम्मान करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की सरेआम पिटाई होनी चाहिए।' कुछ अन्य लोगों ने भी ट्वीट किए और पुणे पुलिस ने कुछ ट्वीट्स का जवाब भी दिया।

लोगों ने पोस्ट पर तरह तरह की टिप्पणियां कीं और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कमेंट करने वाले शख्स की भी आगे कुछ कहने की हिम्मत नहीं हुई।