लाइव टीवी

शादीशुदा शख्स ने प्रेमिका के घर तक बनाई गुप्त सुरंग, पति ने संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा तो..

Updated Dec 31, 2020 | 07:46 IST

एक शख्स ने शादीशुदा पड़ोसी महिला से संबंध रखने की खातिर अपने घर से उसके घर तक गुप्त सुरंग बना डाली। इसका खुलासा तब हुआ है जब महिला के पति ने दोनों को रंगेहाथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया।

Loading ...
शख्स ने प्रेमिका के घर तक बनाई सुरंग, पति ने रंगेहाथ पकड़ा
मुख्य बातें
  • एक शख्स ने पड़ोसी महिला से प्यार करने के लिए उसके घर तक बनाई गुप्त सुरंग
  • पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी महिला के घर पहुंचकर रंगरेलिया मनाता था शख्स
  • एक दिन प्रेमिका के पति ने महिला और प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ा तो गायब हो गया प्रेमी

नई दिल्ली: आपने प्यार और आपसी संबंधों के कई किस्से सुने होंगे लेकिन हम यहां आपको एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक शादीशुदा शख्स ने अपनी पड़ोसी महिला से रिश्ता रखने के लिए एक गुप्त सुरंग बना डाली और इसके जरिए वह पड़ोसन से मिलने तब जाया करता था जब उसका पति काम पर चले जाता था। लेकिन राज भला कहां छुप सकता है, ऐसा ही इस मामले में भी हुआ और एक दिन दोनों प्रेमी प्रेमिका रंगे हाथों पकड़े गए।

मैक्सिको का है मामला

यह मामला मैक्सिको का है जहां शख्स ने इस सुरंग का निर्माण किया था। डेली मेल की खबर के अनुसार, अल्बर्टो नाम का शख्स  एक लंबा गुप्त रास्ता खोदने में कामयाब रहा, जो उसकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर तक पहुंचता था। इसके जरिए वह वह अपनी प्रेमिका से मिलता था। अल्बर्टो यह काम कथित तौर पर तब करता था जब महिला का पति अपनी सुरक्षा की नौकरी पर चले जाता था। लेकिन एक दिन महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथों उस समय पकड़ लिया जब दोनों अवैध संबंध बना रहे थे।

आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी

दरअसल महिला का पति जॉर्ज उस दिन काम से जल्द घर लौट आया था और घर में घुसते ही उसने अपनी पत्नी को उसके पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जॉर्ज ने देखा कि महिला का प्रेमी अल्बर्टो सोफे के पीछे छिपा है और फिर वहां से गायब हो गया है। जब जॉर्ज ने गौर से देखा तो सोफे के नीचे एक छेद था जहां सुरंग बनी हुई थी जो पड़ोसी के घर तक पहुंचती थी। सुरंग की फोटो भी वायरल हो रही हैं।

गूगल मैप का लिया सहारा
दरअसल शख्स को अपनी पत्नी पर तब शक हुआ जब उसने गूगल मैप्स को स्कैन किया, तब उसने देखा कि उसकी पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ है। फोटो में उसने देखा कि एक बेंच पर जो आदमी दिख रहा था उसके साथ महिला बगल में लेटी है। तस्वीर को जूम करने पर शख्स हैरान रह गया क्योंकि यह उसकी पत्नी थी जो प्रेमी के बालों को सहला रही थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को रंगेहाथों पकड़ लिया।