लाइव टीवी

मगरमच्छ के ऊपर बैठकर मजे कर रहा था शख्स, वीडियो देख लोग बोले- 'जल्द बनेगा समंदर के सिकंदर का शिकार'

Updated Apr 05, 2022 | 13:04 IST

Crocodile Viral Video: जिस मगरमच्छ का नाम सुनकर लोग भाग खड़े होते हैं, उसी के ऊपर बैठकर एक शख्स मजे से डांस कर रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हैरान रह गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शख्स का अनोखा अंदाज
मुख्य बातें
  • मगरमच्छ के साथ मजे ले रहा था शख्स
  • डांस करते हुए शख्स का लोग बना रहे थे वीडियो
  • वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Crocodile Shocking Video: फेमस होने के लिए और लोगों के बीच चर्चाओं में बने रहने के लिए कुछ लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। हैरान करने वाला एक ऐसा ही वीडियो (Video) इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ, जिस पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स मगरमच्छ के ऊपर बैठकर जमकर मजे ले रहा है।  

मगरमच्छ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई लोग तो इसका नाम सुनकर ही कांप जाते हैं, जबकि कुछ लोग इसके डर से समुद्र, नदी, तालाब तक में नहीं जाते। लेकिन, एक शख्स तो मगरमच्छ के ऊपर बैठकर डांस कर रहा था। इतना ही नहीं कैमरे को देखकर मजेदार पोज भी दे रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं दो विशालकाय मगरमच्छ नजर आ रहे हैं। एक मगरमच्छ जमीन पर लेटा है, जबकि दूसरा पानी के अंदर है। वहीं, पानी के अंदर मगरमच्छ पर एक शख्स मजे से बैठा हुआ है। हैरानी की बात ये है कि शख्स मगरमच्छ पर बैठकर मजे से डांस कर रहा है और कैमरे के सामने अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आ रहा है। वहीं, वहां मौजूद लोग शख्स का वीडियो बना रहे हैं। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें-  Viral: जज्बे को सलाम, बैसाखी के सहारे इस तरह दिव्यांग चला रहा था साइकिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

ये भी पढ़ें -  कमाल है! Aadhar Card पर नाम की जगह लिख दिया 'मधु का पांचवा बच्चा', एडमिशन के वक्त टीचर हुई हैरान

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे खड़े हो गए होंगे। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग भड़क भी गए। किसी का कहना है कि जल्द ही समंदर का सिकंदर इसे अपना शिकार बनाएगा। जबकि, किसी का कहना है कि ये तो गजब का पागलपन है। वहीं, किसी का कहना है कि कुछ समय बाद मगरमच्छ के पेट के अंदर डांस करेगा। इस खतरनाक वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'wildlife_stories' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।