लाइव टीवी

[VIDEO] गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए बना दिया VIDEO Game, और फिर ऐसे हुईं प्यार की बातें

Updated Dec 27, 2019 | 18:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Game to propose Girlfriend: गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए शख्स ने वीडियो गेम बना डाला। गेम में दोनों के एक साथ बिताए कई पलों को दिखाया गया था।

Loading ...
गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए बना दिया गेम

नई दिल्ली: एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए पहले गेम डेवलपमेंट सीखा और उसके बाद शादी के लिए प्रपोज करने के खातिर एक खास गेम बना लिया। डेनिस वेल्स ने यूट्यूब पर अपने बनाए 2डी गेम के एक 16 मिनट के वीडियो को शेयर किया है जो उसने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बनाया। साथ ही शख्स ने गेम खेलते हुए अपनी गर्लफ्रेंड के एक्सप्रेशन भी रिकॉर्ड किए।

लड़के की गर्लफ्रेंड को गेम का कैरेक्टर बहुत क्यूट लगा और साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बार वेल्स से पूछ रही हैं कि क्या वाकई यह गेम उसने बनाया है।

वीडियो गेम में दोनों के एक साथ बिताए कई लम्हों को दिखाने की कोशिश की गई है। गेम के अलग- अलग लेवल पार करने के लिए लड़की को लोगों से बात करनी थी। गेम के फाइनल लेवल में लड़की एक कमरे के अंदर पहुंचती है जहां वेल्स उसे प्रपोज करने के लिए मौजूद होता है। यहां आप इस गेम का वीडियो देख सकते हैं।

गेम के आखिर में वेल्स का कैरेक्टर गेम में बताता है कि वह किस तरह अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना चाहता है और साथ ही यह भी बताता है कि उसने कैसे इस गेम को बनाने के लिए गेम डेवलपमेंट सीखा और फिर इसे बनाया। गेम के आखिर में एक सवाल आता है- 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'

यह वीडियो 20 दिसंबर को सोशल  मीडिया पर शेयर किया गया था जिसके बाद से यह लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो को 47 हजार बार से ज्यादा देखा जा चुका है।