लाइव टीवी

Viral: रेगिस्तान में शेख ने मारे ताबड़तोड़ बैकफ्लिफ, वीडियो देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

Updated May 10, 2022 | 16:57 IST

BackFlip Viral Video: एक शेख ने रेगिस्तान में इस तरह से बैकफ्लिप मारे कि लोग देखते रह गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 44 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं और शख्स की तारीफ कर रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शेख ने तो कमाल कर दिया भाई...

BackFlip Viral Video: आज कल हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए सोशल मीडिया जबरदस्त जरिया बन चुका है। लोग एक से एक करतब करके अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। आलम ये है कि कुछ लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। क्योंकि, एक शेख रेगिस्तान में ताबड़तोड़ बैकफ्लिप मारते हुए नजर आ रहा है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किसी तरह एक शेख रेगिस्तान में बैकफ्लिप मार रहा है। वीडियो में पहले तो सबकुछ सामान्य लगता है, लेकिन जब शख्स रेगिस्तान में एक के बाद एक कई बार बैकफ्लिप मारता है तो सब देखते रह जाते हैं। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई रोबोट हो और बटन दबाते ही कमाल दिखाना शुरू कर दिया। हैरानी की बात ये है कि रेगिस्तान में पैर धंसने के बावजूद शख्स का बैलेंस नहीं बिगड़ता है। देखें बेहतरीन नजारा... 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: मगरमच्छ को बार-बार उंगली दिखा रहा था शख्स, 'समंदर के सिकंदर' ने जो किया उसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

शख्स ने तो कहर बरपा दिया...

वीडियो देखकर जरूर आप भी दंग रह गए होंगे। क्योंकि, शख्स करीब 17 बैकफ्लिप बिना रुके ही मारता है। शख्स का यह अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mk_prada' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 44 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। तो आपको शख्स का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।