लाइव टीवी

Video: लड़कियों की बिकनी पहन बीच सड़क पोल डांस करने लगा शख्स, लोगों के उड़े होश

Updated Sep 24, 2021 | 13:15 IST

Bikni Pole Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लड़कियों की बिकनी पहनकर बीच सड़क पोल डांस कर रहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बिकनी में पोल डांस...
मुख्य बातें
  • लड़कियों की बिकनी पहन डांस कर रहा था शख्स
  • शख्स का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bikni Pole Dance Viral Video: अगर आप बाजार में घूम रहे हैं, तो आपको एक साथ कई सारी चीजें देखने को मिलती हैं। लेकिन, कई बार ऐसी चीजें भी दिख जाती है जिनसे नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ हंसाने वाली भी होती है तो कुछ हैरान करने वाली भी होती है। वहीं, अटेंशन पाने के लिए तो कुछ लोग तो ऐसी अजीबोगरीब हरकतें नजर आते हैं जिसके बारे में कल्पना भी नहीं किया जा सकता। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसने लोगों की 'बत्ती' गुल कर दी है।   

जरा सोचिए, आप कहीं जा रहे हैं और अचानक आपके सामने आकर कोई डांस करने लगे तो क्या कहेंगे? वो भी लड़कियों की बिकनी में...जाहिर सी बात है कोई भी हैरान हो जाएगा। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही दिखने वाला है। एक शख्स अचानक बाजार में बिकनी पहनकर पोल के चारों ओर घूमने लगता है। शख्स की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह जाते हैं। इतना ही नहीं एक पल के लिए तो सबकी नजरें डांस करने वाल शख्स पर ही जा टिकती है। आप देखें वीडियो...

चटकदार है वीडियो

इस वीडियो को जिसने भी देखा वह रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_viralclips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने वीडियो को पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन भी दे रहे हैं।