लाइव टीवी

VIDEO: अजीबोगरीब साइकिल से अनोखे अंदाज में स्टंट कर रहा था शख्स, अंजाम देख लगाएंगे ठहाके

Updated Aug 02, 2022 | 10:51 IST

Funny Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
स्टंट करना पड़ गया भारी...
मुख्य बातें
  • साइकिल से स्टंट करना शख्स का पड़ा भारी
  • स्टंट करने के दौरान बुरी तरह से गिरा शख्स
  • शख्स की हालत देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Stunt Viral Video: आज कल हर कोई कुछ अलग करना चाहता है। जिससे उनका नाम हो और अलग पहचान मिले। कुछ लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं, जबकि कुछ का मजाक बन जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में स्टंट का एक वीडियो (Stunt Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स अजीबोगरीब साइकिल से कुछ अलग अंदाज में करतब कर रहा था। लेकिन, पूरा गेम ही बदल गया और फिर उसके साथ जो हुआ उसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं खाली सड़क पर एक शख्स अजीबोगरीब साइकिल से कहीं जा रहा है। अचानक वो कुछ अलग करने की कोशिश करता है। साइकिल पर बनी एक रिंग के सहारे शख्स उसे घुमाने की कोशिश करता है। लेकिन, शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो बुरी तरह से नीचे गिर पड़ता है। शख्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे बुरी तरह से चोट लगी है। परिणाम ये हुआ कि कुछ अलग करने के चक्कर में शख्स का मजाक उड़ गया और पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Viral Video: इस तरह प्रेम करते नजर आए नाग-नागिन, मन मोह लेगा ये अद्भुत नजारा

स्टंट करने के चक्कर में बन गया पोपट

वीडियो देखकर आप अंदाज लगा सकते हैं स्टंट करने के चक्कर में शख्स की क्या हालत हुई? अब इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bikecomedy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पांच हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए है। वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि शख्स का तो पोपट बन गया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि परिणाम खतरनाक भी हो सकता था।