लाइव टीवी

घर पर ही चेक छापकर इस शख्स ने खरीदी लग्जरी पोर्श कार, इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated Aug 05, 2020 | 11:20 IST

घर पर ही कंप्यूटर से फर्जी चेक छापकर एक शख्स ने पोर्श लग्जरी कार खरीद ली। पुलिस ने अपनी जांच में उस शख्स को पकड़ लिया है।

Loading ...
फर्जी चेक से शख्स ने खरीदी लग्जरी कार

घर पर ही कंप्यूटर की मदद से फर्जी चेक छापकर एक शख्स ने लग्जरी पोर्श कार खरीद ली। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसने लग्जरी घड़ियां भफी खरीदने की कोशिश की थी। 42 वर्षीय केसी विलियम केली को फर्जी नोटों के बदले एक लग्जरी कार खरीदने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला अमेरिका के शहर फ्लोरिडा का है।

शख्स ने कथित तौर पर कार खरीदने के लिए शोरुम के कैशियर को एक फर्जी चेक दिया जिसे उसने अपने घर पर ही कंप्यूटर की मदद से प्रिंट किया था।। उसने 27 जुलाई को फ्लोरिडा के डेस्टिन में स्थित पोर्श डीलरशिप से ये लग्जरी कार खरीदी थी।

शोरुम से खरीदने के बाद उसने पोर्श 911 को खुद ड्राइव कर घर लाया। पुलिस ने इस संबंध में एक फोटो भी जारी किया है जिसमें केली को जर्मन स्पोर्ट्स कार के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

बताया जाता है कि 139,203.05 अमेरिकी डॉलर (1 करोड़ रुपए से अधिक) का फर्जी चेक उसने शोरुम में कैशियर को दिया था। जब बाद में पता चला को उसने फर्जी चेक सौंपा था इसके बाद कार शोरुम वालों ने लग्जरी कार की चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी।

फर्जी चेक सेकार खरीदने के एक दिन बाद उसी शख्स ने फर्जी चेक से ही रौलेक्स वॉच खरीदने के लिए शोरुम पर गया। 28 जुलाई को उसने मिरामार बीच में एक जूलरी शॉप पर उसने 61,521 अमेरिकी डॉलर का फर्जी चेक दिया।

हालांकि इस बार शोरुम ने सावधानी बरती और उसने कहा कि बैंक से चेक क्लीयर करवाने के बाद वॉच उसे हैंडओवर करेगा। बैंक के जरिए शोरुम वाले को पता चला कि चेक फर्जी है जिसके बाद उसका सारा कच्चा चिट्ठा खुल कर सामने आ गया। केली ने पुलिस को बताया कि उसने सारे चेक अपने घर के कंप्यूटर से प्रिंट किए थे। उस पर दस हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।