लाइव टीवी

OMG: स्टंट दिखाने के चक्कर में 77 मंजिल ऊंचे क्रेन पर लटका शख्स, 4 बार जान जाते-जाते बची!

Updated Jun 30, 2022 | 15:54 IST

Man Climbs Huge Crane: शख्स को स्टंट करने का इतना सुरूर सवार था कि यह चोरी से 1280 फीट की ऊंचाई पर पहुंच जाता है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे की शख्स हाथ से लटके-लटके इतनी ऊंचाई पर पहुंचता है। ऊपर पहुंचकर शख्स सेल्फी भी लेता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
अजीबोगरीब स्टंट
मुख्य बातें
  • शख्स ने किया हैरान करने वाला काम
  • 1280 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया शख्स
  • शख्स की 4 बार जान जाते-जाते बची

Man Climbs Huge Crane: दुनिया में कई लोग खुद को इतने तुर्रम खान समझते हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी दांव पर लगाने में भी डर नहीं लगता है। हालांकि कई बार उनकी यह बेवकूफी उन पर ही भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन के एक शख्स के साथ। इस शख्स को स्टंट करने का इतना सुरूर सवार था कि यह चोरी से 1280 फीट की ऊंचाई पर पहुंच जाता है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे की शख्स हाथ से लटके-लटके इतनी ऊंचाई पर पहुंचता है। ऊपर पहुंचकर शख्स सेल्फी भी लेता है।

खुद को डेयरडेविल बुलाने वाला एडम नाम का यह शख्स अपनी बेवकूफी से जान जोखिम में डाल देता है। बताया जाता है कि एडम जिस क्रेन पर चढ़ता है, उस पर पहले से ही सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसके बाद एडम ने मजदूर का भेष बनवाया। इसके बाद चोरी से क्रेन में लटककर इतनी ऊंचाई पर पहुंच गया। जोश-जोश में युवक ने ऐसा कर तो दिया, लेकिन जब वह ऊपर जा रहा था तो उसे अपनी गलती का अहसास हो गया था। दरअसल, उसे अहसास हो गया था कि क्रेन पर ग्रीस लगा है।

ये भी पढ़ें- अनोखी मोहब्बत: 61 साल के शमशाद के प्यार में गिरफ्तार हुईं 18 साल की आशिया, इस चीज से मोहित होकर दे बैठीं दिल

1280 फीट की ऊंचाई से गिर सकता था शख्स

इसके बाद वह जहां भी छू रहा था, उसका हाथ फिसल रहा था। इसके बाद शख्स काफी घबरा गया था। हालांकि उसने हिम्मत नहीं हारी और शांत मन से चढ़ाई जारी रखी। सोचकर ही सिरहन हो रही है कि अगर शख्स का हाथ फिसलता तो इतनी ऊंचाई से गिरकर उसकी जान चली जाती। हालांकि, शख्स मजबूत इरादे से चढ़ाई पूरी करता है और ऊपर से लटककर सेल्फी लेता है। यह शख्स ब्रिटेन में रहता है। एडम लॉकवुड नाम के शख्स ने बताया कि 1280 फीट की ऊंचाई पर ऊपर कई बार अहसास हुआ कि वह नीचे गिर जाएगा। वह जहां भी हाथ लगा रहा था, सब जगह ग्रीस लगा हुआ था। इससे उसके हाथ स्लिप हो रहे थे। उसने बताया कि करीब चार बार उसकी जान जाते-जाते बची।