लाइव टीवी

शानदार बैक फ्लिप लगाकर पहाड़ी से कूदा युवक, Video देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल

Updated Jun 16, 2022 | 16:40 IST

Back Flip Video: एक लड़के का स्टंट वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़का एक खतरनाक पहाड़ी पर से सीधे पानी में छलांग लगाता है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि लड़का बैक फ्लिप मारकर पहाड़ी से छलांग लगाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
युवक की शानदार बैक फ्लिप
मुख्य बातें
  • युवक ने ऊंची पहाड़ी पर की शानदार बैक फ्लिप
  • छलांग लगाकर गहरे समुद्र में कूदा युवक
  • युवक के करतब देखकर उड़ जाएंगे होश

Back Flip Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ मनोरंजक चीज सामने आती रहती है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक लड़के का स्टंट वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि लड़का एक खतरनाक पहाड़ी पर से सीधे पानी में छलांग लगाता है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि लड़का बैक फ्लिप मारकर पहाड़ी से छलांग लगाता है।

युवक ने लगाया शानदार बैक फ्लिप

वीडियो में लड़के को शानदार बैक फ्लिप लगाते देखकर लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं। आप देख सकते हैं कि एक युवक ऊंची पहाड़ी पर खड़ा है। इसके बाद वह बैक फ्लिप मारकर समुद्र (Sea) के गहरे पानी में कूद जाता है। इस दौरान वह हवा में भी करतब दिखाता है। लड़के को इस तरह से पानी में जाते देख आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी और आपके मुंह से Wow निकल जाएगा। इस अमेजिंग वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। 

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह युवक की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। जिस तरह युवक बैक फ्लिप मारकर पानी में डुबकी लगाता है, वह वाकई में देखने लायक है। लड़के ने जिस बारीकी से बैक फ्लिप परफॉर्म किया. उसे देखकर आपको युवक की प्रैक्टिस के दौरान की गई मेहनत का भी अंदाजा हो गया होगा। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि युवक ने कितनी अधिक प्रैक्टिस और अनुशासन के दम पर इतना परफेक्शन हासिल किया होगा। देखें वीडियो- 

खतरनाक हो सकता है ऐसा स्टंट

वीडियो में युवक का स्टंट इतना शानदार लग रहा है, जिसे देखकर आपका भी मन अगर ऐसा कुछ करने का हो रहा है तो सावधान हो जाइए। ऐसा स्टंट काफी ज्यादा कड़ी मेहनत और बार-बार की गई प्रैक्टिस से ही संभव है। इसके अलावा बिना सेफ्टी के ऐसा करना मूर्खतापूर्ण हो सकता है। अगर थोड़ी सी भी चूक होती है तो ऐसे स्टंट के दौरान जान भी जा सकती है।