लाइव टीवी

OMG: जवान लड़कियों का थूक पीने के लिए कर दी 42 की हत्या, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

Updated Jul 11, 2022 | 10:05 IST

Man Killed For Drinking Saliva: आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इडोनेशिया के रहने वाले एक शख्स ने इसी चक्कर में 42 जवान लड़कियों और महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
अंधविश्वास में हत्या

Man Killed For Drinking Saliva: वैज्ञानिक युग में भी दुनिया में इतना अन्धविश्वास कायम है कि आप कल्पना नहीं कर सकते। आपने बहुत सारी ऐसी खबरें सुनी होंगी कि शक्ति हासिल करने के चक्कर में इंसान काला जादू और खौफनाक चीजों का सहारा लेता है। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इडोनेशिया के रहने वाले एक शख्स ने इसी चक्कर में 42 जवान लड़कियों और महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था।

डेली स्टार की खबर के अनुसार, इस शख्स के अंधविश्वास ने दूसरों की कई दर्जन लड़कियों की जिंदगी ले ली थी। इंडोनेशिया में रहने वाले एक शख्स ने इसी के चक्कर में करीब 42 मर्डर कर डाले। चौदह साल पहले 10 जून 2008 को इस खूंखार सीरियल किलर को मौत की सजा दी गई थी। तब उसने अपना जुर्म कबूला था और बताया था कि साल 1986 से लेकर साल 1997 के बीच उसने 42 लड़कियों और महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था। शख्स ने बताया था कि उसने 11 नाबालिग लड़कियों को भी मौत के घाट उतारा था।

ये भी पढ़ें- खौफनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर दूर से ही दिख गया फंसा ट्रक, ट्रेन को रोकने की हुई कोशिश लेकिन..

वजह है हैरान करने वाली

शख्स ने बताया था कि वह 70 लड़कियों की हत्या करना चाहता था। इस घिनौनी हरकत के पीछे उसका अन्धविश्वास था। शख्स को लगता था कि जवान लड़कियों और महिलाओं के थूक को पीने से उसे सुपरपावर मिल जाएगा। इसके लिए उसे 70 लड़कियों और महिलाओं को मारना था। 70 महिलाओं का थूक पीने से वह बहुत ही शक्तिशाली बन जाता। शख्स ने बताया था कि उसके पिता के भूत ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। अपने पिता की आत्मा की बात मानकर उसने लड़कियों और बच्चियों की हत्या करनी शुरू कर दी थी।

शख्स ने बताया कि उसके पिता की आत्मा ने उसे 70 लड़कियों का थूक पीने के लिए उनके मर्डर की बात नहीं कही थी, लेकिन उसने सोचा कि ऐसे में तो उसे कई साल लग जाएंगे। इस कारण उसने लड़कियों का मर्डर करना शुरू किया। जब वह पकड़ा गया, तब तक उसने 42 लड़कियों और महिलाओं की हत्या कर दी थी। यह शख्स भेड़-बकरियां चराता था। उसने अपने घर के पास गन्ने के खेत में कई सारी लाशें दफनाई थी। पकड़े जाने पर उसे सबके सामने गोलियों से भूनकर मौत की सजा दी गई थी।