लाइव टीवी

शेर को दुलार रहा था शख्स, अचानक तेंदुए ने कर दिया हमला; फिर एक खूंखार जानवर ने बचाई जान

Updated Jul 23, 2022 | 13:31 IST

Leopard Attacks Video: वायरल वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सफेद शेरों के झुंड के पास बैठा हुआ है। इस दौरान वहां पर कई शेर नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि शेर शख्स के आसपास ही लेटे हुए हैं। इसमें से एक शेर उस इंसान को चाटकर अपना प्यार भी जता रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
तेंदुए का हमला
मुख्य बातें
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • शेर को दुलार रहा था शख्स
  • शख्स पर पीछे से तेंदुआ ने कर दिया हमला

Leopard Attacks Video: आपने अक्सर किसी इंसान को जंगली जानवरों को प्यार-दुलार करते देखा होगा। यहां तक कि आपने शेर, चीता या भालू जैसे जानवरों पर भी किसी इंसान द्वारा प्यार बरसाते देखा होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स शेरों के बीच बैठकर उनको प्यार करता नजर आ रहा है। यहां तक तो सब ठीक होता है लेकिन इसी बीच अचानक एक तेंदुआ शख्स पर हमला कर देता है।

वायरल वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सफेद शेरों के झुंड के पास बैठा हुआ है। इस दौरान वहां पर कई शेर नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि शेर शख्स के आसपास ही लेटे हुए हैं। इसमें से एक शेर उस इंसान को चाटकर अपना प्यार भी जता रहा है। आप वीडियो में शख्स के पीछे लेटे एक बाघ को भी देख सकते हैं। वीडियो में यहां तक तो सबकुछ नॉर्मल दिख रहा होता है। इसके बीच बाघ के पीचे कुछ हलचल देखने को मिलती है। देखें वीडियो-

धीमे कदमों से शख्स पर हमले की कोशिश करता है तेंदुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ शख्स की तरफ धीमे कदमों से बढ़ रहा है। आप देख सकते हैं कि वह हमले के मोड में तेजी से शख्स की तरफ बढ़ता है। यहीं पर बाघ चौकन्ना हो जाता है। देखा जा सकता है कि जब तेंदुआ तेजी से शख्स की तरफ बढ़ रहा होता है तो बीच में बाघ आ जाता है। वह तेंदुए से लड़कर उसे दूर खदेड़ देता है। जब तेंदुए को महसूस हो जाता है कि शख्स को बचाने के लिए बाघ खड़ा है तो वह भी सरेंडर हो जाता है और शख्स के पास आकर प्यार जताने लगता है।

वीडियो की शुरुआत में देखकर ऐसा लगता है कि तेंदुआ हमला करके शख्स का शिकार कर लेगा। हालांकि, अंत में वह शख्स पर प्यार जताने लगता है। एक तरह से तेंदुआ बाघ से डरकर शख्स पर प्यार जताने लगता है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को psychology.focus नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।