लाइव टीवी

समंदर किनारे अचनाक आ गईं कई व्हेल मछलियां, बीच पर मस्ती कर रहे थे लोग और फिर...[VIDEO]

Updated Jul 21, 2019 | 06:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में समंदर किनारे सैर सपाटे पर आए लोग उस समय हैरान परेशान हो जाते हैं जब अचानक कई व्हेल मछलियां बीच की ओर आ जाती हैं।

Loading ...
Whales come on beachWhales come on beach
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
अचानक किनारे पर आ गईं व्हेल मछलियां
मुख्य बातें
  • समुद्र किनारे अचानक आ गईं 20 व्हेल मछलियां
  • समंदर में वापस जाने में लोगों ने की मदद
  • कई समुद्र में वापस लौटीं, कुछ की चली गई जान

जॉर्जिया: समंदर जीव इंसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं और इन जीवों के बारे में कई अनसुलझी पहेलियां भी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे डिक्सी मैकॉय नाम की एक महिला ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र किनारे अचानक कई सारी व्हेल मछलियां आ जाती हैं और उनकी जान खतरे में आ जाती है।

इससे पहले भी समुद्री जीवों की मौत की कई वजहें सामने आती रही हैं। कई बार मछलियों के प्लास्टिक खा लेने की वजह से भी उनकी मौत हो जाती है। कचरे के रूप में तेजी से प्लास्टिक समुद्र में जा रहा है और यह समुद्री जीवों के लिए संकट की वजह बना हुआ है। लेकिन वजह कुछ और है। दरअसल दुनिया भर में हर साल बड़ी संख्या में व्हेल मछलियों की मौत किनारे पर आने से हो जाती है। मछलियां किनारे पर आती हैं और सांस न ले पाने की वजह से उनकी मौत हो जाती है। नीचे आप वायरल हो रहा वीडियो देख सकते हैं।

यह सवाल हमेशा से एक पहेली रहा है कि व्हेल मछलियां क्यों इतनी बड़ी संख्या में किनारे की ओर आती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 14 मिनट के इस वीडियो के बारे में महिला ने सीएनएन को बताया कि साइमन आइलैंड पर करीब 20 व्हेल मछलियां अचानक किनारे पर आ गईं। समंदर के किनारे पर पहुंचकर कई व्हेल वापस समुद्र में जाने की कोशिश करने लगीं। यहां सैर सपाटे पर आए लोग इस काम में व्हेल मछलियों की मदद करने लगे।

डिक्सी ने बताया कि जब वह बीच पर पहुंचीं तो वहां पानी में कई सारे लोग मौजूद थे। पहले उन्हें लगा कि यह डॉलफिन मछलियां हैं लेकिन पास जाकर देखा तो पता चला कि यह व्हेल थीं जो पानी में वापस जाने के लिए छटपटा रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार कई सारी व्हेल वापस पानी में चली गईं लेकिन 3 मछलियों के वापस नहीं जा पाने के चलते किनारे पर ही उनकी मौत हो गई।