लाइव टीवी

VIRAL: 'कच्चा बादाम' वाले ही नहीं बल्कि ये लोग भी एक वीडियो से रातोंरात बन गए स्टार, देखें लिस्ट

Updated Feb 24, 2022 | 18:23 IST

Social Media Stars: सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिससे लोगों की पूरी लाइफ ही बदल जाती है और काफी फेमस हो जाते हैं।

Loading ...
सोशल मीडिया के सहारे बदल गई जिंदगी
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया से कई लोगों की जिंदगी बदल गई
  • इसे प्लेटफॉर्म के सहारे कई लोग तो स्टार बन गए
  • स्टार बनने के बावजूद कई लोग गुम भी हो गए

Social Media Stars: सोशल मीडिया के सहारे कई लोगों की किस्मत और जिंदगी दोनों बदल गई। कुछ लोग तो रातोंरात स्टार बन गए और पूरी दुनिया में फेमस हो गए। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 'कच्चा बादाम' छाया हुआ है। इस गाने को बड़े-बड़े दिग्गज गा रहे हैं, डांस कर रहे हैं और मजेदार-मजेदार वीडियो (VIDEO) बना रहे हैं। गाना कितना फेमस हुआ इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस पर अब तक कई लाख रिल्स बन चुके हैं। इस एक गाने से मूंगफली बेचने वाले भुबन बादायकर सोशल मीडिया (Social Media) स्टार बन चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अब मूंगफली बेचना छोड़ दिया है, क्योंकि उनका कहना है कि अब वो सेलिब्रिटी बन चुके हैं। हालांकि, भुबन पहले शख्स नहीं जिन्होंने एक गाना गाकर सनसनी मचा दी और फेमस हो गए। इससे पहले भी कई आम लोग एक वीडियो के सहारे कामयाब हुए और सेलिब्रिटी बन गए। तो आइए, जानते हैं उनके बारे में...

डब्बू अंकल

डब्बू अंकल तो आप सबको याद ही होंगे। जी हां वही डब्बू अंकल, जिन्होंने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। एक वीडियो से डब्बू अंकल इतने फेमस हो गए कि बड़े-बड़े शो में उन्हें बुलाया गया और कई सेलिब्रिटीज के साथ उनकी तस्वीरें सामने आईं। गौरतलब है कि डब्बू अंकल का असली नाम संजीव श्रीवास्तव है। भोपाल के इंजीनियरिंग कॉलेज में वो प्रोफेसर हैं। एक समय ऐसा भी था कि उन्हें फिल्मों का भी ऑफर मिलने लगा।

ये भी पढ़ें -  Viral Video: कच्चा बादाम के बाद भुबन बादायकर का एक और गाना वायरल, सुनकर झूम उठेंगे आप

 

रानू मंडल

पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर गाना गाते हुए रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था। लता मंगेश्कर का गाना गाकर वो काफी फेमस हो गई। एक वीडियो से कुछ समय के लिए रानू मंडल की किस्मत पूरी तरह बदल गई और स्टार बन गईं। रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने भी रिकॉर्ड किए थे। हालांकि, एक बार फिर वो गुमनामी में लौट चुकी हैं।

ये भी पढ़ें -  'कच्चा बादाम' के बाद 'कच्चा अमरूद' बेचने वाले का वीडियो वायरल, अब तक लाखों लोगों ने देखा

सहदेव दर्दो

आज भी लोग 'बचपन का प्यार भूल जाना नहीं' गुनगुनाते रहते हैं। स्कूल में पढ़ने वाले सहदेव को इस गाने ने रातोंरात सोशल मीडया स्टार बना दिया। मशहूर रैपर बादशाह ने भी सहेदव के साथ वीडियो बनाया था। छत्तसीगढ़ के रहने वाले सहदेव इस एक गाने से पूरी दुनिया में फेमस हो गए और हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। हालांकि, धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी कम हो गई। 

ढिंचैक पूजा

ढिंचैक पूजा तो याद होगी ही। 'सेल्पी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' इन दो गानों ने ढिंचैक पूजा को स्टार बना दिया। हालांकि, काफी लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी। लेकिन, इससे उनकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई। बिग बॉस में भी वो नजर आ चुकी हैं। लेकिन, धीरे-धीरे वो बी गुमनाम हो गईं। बाद में उन्होंने कई और वीडियो बनाए, जिसे लोगों ने सिरे से नाकार दिया।