लाइव टीवी

Viral Video: मेट्रो में लड़के ने लड़की को कुछ इस तरह छेड़ा! फिर मिला ऐसा जवाब देखकर...

Metro Video Girl slapped boy in metro funny viral video in hindi
Updated Sep 11, 2021 | 07:00 IST

Metro Video: मेट्रो में एक लड़के ने काफी अलग अंदाज में लड़की को 'छेड़ा', फिर लड़की ने उसके साथ जो किया उसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है।

Loading ...
Metro Video Girl slapped boy in metro funny viral video in hindiMetro Video Girl slapped boy in metro funny viral video in hindi
लड़की का करारा जवाब...
मुख्य बातें
  • मेट्रो में लड़की को अलग अंदाज में छेड़ा!
  • फिर लड़की ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

अक्सर आप लड़की के साथ छेड़छाड़ की खबरें सुनते रहते हैं। कई बार आरोपी भागने में कामयाब हो जाते हैं। वहीं, कई बार पकड़े जाने पर भीड़ उनकी जमकर पिटाई भी करती है। वहीं, कई बार लड़की ही करारा जवाब देती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो को देखकर तो हंसी भी छूट जाती है। एक ऐसा ही वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। जिसमें एक लड़की ने जिस तरह से लड़की को 'छेड़ा 'और फिर लड़के को जो सजा मिली उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं मेट्रो में एक लड़का मास्क लगाकर बैठा है। वहीं, लड़के के सामने एक लड़की भी मास्क पहने खड़ी है। अचानक लड़के को पसीने की स्मेल लगी। पहले तो लड़का अपने आस-पास सूंघता है। जब उसे कुछ समझ नहीं आता है तो लड़की की ओर देखता है। उसके बाद बैग से एक पॉर्फ्यूम की बोतल निकालता है और लड़की की बॉडी पर स्प्रे कर देता है। जैसे ही वह स्प्रे करता है लड़की घबरा जाती है और फिर गुस्से में आकर उसे एक तमाचा जड़ देती है। लड़का उसे देखता ही रह जाता है। वीडियो...

...तो मिली सीख

इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। आलम ये है कि वीडियो में दोनों का अंदाज देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है और उसे बार-बार देख रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को पर लोग शानदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं और अब यह वायरल हो रहा है।