लाइव टीवी

VIDEO: लड़के से हुई छोटी सी भूल, चोरनी ने पलक झपकते ही मेट्रो स्टेशन से उड़ा दिया मोबाइल

Updated Sep 17, 2022 | 16:23 IST

Mobile Thief in Metro Train: लड़के की असावधानी और बेफिक्री से ही चोरनी उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गई और वह हाथ मलता रह गया। आप देख सकते हैं कि लड़की किस तरह मौके की तलाश में थी, वहीं लड़का हाथ में मोबाइल लिए मेट्रो के अंदर खड़ा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मेट्रो में चोरी
मुख्य बातें
  • हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने
  • मेट्रो स्टेशन पर खड़ी लड़की ने झपटा मोबाइल
  • पलक झपकते ही लड़के का मोबाइल हुआ चोरी

Mobile Thief in Metro Train: बड़े बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि कभी भी पब्लिक प्लेस या भीड़ वाली जगह पर हाथ में मोबाइल लेकर नहीं घूमना चाहिए। आजकल इतनी आसानी से लोगों के मोबाइल चोरी हो जाते हैं कि उन्हें पता भी नहीं चलता है। हर जगह शातिर चोर और चोरनियां घूमती रहती हैं। खासकर रेलवे स्टेशनों और मेट्रो स्टेशनों पर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के होश ही उड़ गए हैं।

छोटी सी गलती पड़ी भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोरनी बहुत ही शातिर तरीके से एक लड़की का मोबाइल फोन चुरा लेती है और लड़का बस हाथ मलता रह जाता है। लड़की पलक झपकते ही लड़के का मोबाइल लेकर उसके सामने से चंपत हो जाती है। आप देख सकते हैं कि लड़की किस तरह मौके की तलाश में थी, वहीं लड़का हाथ में मोबाइल लिए मेट्रो के अंदर खड़ा था। लड़के की असावधानी और बेफिक्री से ही चोरनी उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गई और वह हाथ मलता रह गया। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की मेट्रो स्टेशन पर खड़ी है। वहीं लड़का मेट्रो के अंदर दरवाजे के पास खड़े होकर मोबाइल चला रहा था। लड़का एक बेफिक्री वाले अंदाज में मोबाइल चला रहा था। इसी बीच जब मेट्रो के दरवाजे बंद होने को होते हैं, उसी पल लड़की उस लड़के के हाथ से मोबाइल झपटती है और वहां से रफूचक्कर हो जाती है। लड़का देखता रहता है लेकिन कुछ कर नहीं पाता, क्योंकि तब तक मेट्रो के दरवाजे बंद हो चुके होते हैं।

मोबाइल लेकर फुर्र हो गई लड़की

वीडियो करीब 30 सेकेंड का है। इतने कम समय में मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन भी आती है। लड़का अंदर भी दाखिल होता है और लड़की मेट्रो के अंदर न जाकर उसे उलझाए रखती है। इसके बाद दरवाजे बंद होने से ठीक पहले लड़के हाथ से फोन छीनकर भाग जाती है। लड़की इतनी तेज हाथों की सफाई दिखाती है, जिससे लड़के के होश उड़ जाते हैं। वीडियो को मीम फॉर्मर नाम के ट्विटर हैंडल से अपलोड किया गया है।