लाइव टीवी

गजब! नैचुरल कलर के लिए लड़की ने होठों पर लगा ली मेहंदी, वायरल हुआ व‍ीडियो

गजब! नैचुरल कलर के लिए लड़की ने होठों पर लगा ली मेहंदी, वायरल हुआ व‍ीडियो
Updated Oct 28, 2020 | 09:54 IST

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को होठों पर मेहंदी लगाते देखा जा रहा है। इस पर लोग तरह-तरह की टिप्‍पणी कर रहे हैं।

Loading ...
गजब! नैचुरल कलर के लिए लड़की ने होठों पर लगा ली मेहंदी, वायरल हुआ व‍ीडियोगजब! नैचुरल कलर के लिए लड़की ने होठों पर लगा ली मेहंदी, वायरल हुआ व‍ीडियो
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
गजब! नैचुरल कलर के लिए लड़की ने होठों पर लगा ली मेहंदी, वायरल हुआ व‍ीडियो

नई दिल्‍ली : शिकागो की एक मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसे होठों को नारंगी रंग में रंगने के लिए उस पर मेहंदी लगाते देखा जा रहा है। मेहंदी आम तौर पर हाथ, पैर या बालों में लगाया जाता है। लेकिन मॉडल ने अपने होठों पर ही मेहंदी लगा ली है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी हो रही है। सोशल मीडिया पर वे इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शिकागो की मॉडल और ब्यूटी ब्लॉगर ब्रियानाह क्रिश्चनसन ने अपने होठों पर मेहंदी लगा लिया, जिसका वीडियो पिछले महीने टिकटॉक पर शेयर किया गया था। लेकिन अब यह ट्विटर पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग अचरज में पड़ गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने होठ पर मेहंदी लगाने के दुष्‍प्रभावों को लेकर चिंता जताते हुए कई टिप्‍पणियां की हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें लड़की को ब्रश से लाल मेहंदी अपने होठों पर लगाते देखा जा रहा है। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद जब वह मेहंदी उतारती है तो उसके होठ नारंगी दिखने लगते हैं। इसमें उसे कहते सुना जा रहा है कि वह 'प्राकृतिक' व 'सूक्ष्म' रंग चाहती थीं। इसलिए उन्‍होंने ऐसा किया।

इस वीडियो को ट्विटर पर 25 अक्टूबर को शेयर किया गया था। 44 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं।