लाइव टीवी

इस मॉडल के साथ डेट पर जाने के लिए पानी की तरह पैसे बहा रहे लोग, जमकर लग रही बोली

Updated Feb 09, 2022 | 12:54 IST

27 वर्षीय इस मॉडल का नाम एलिजाबेथ मैरी शेवेलियर है। सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ मैरी काफी एक्टिव रहती हैं। मॉडल ने इस वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए काफी अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने वैलेंटाइन डे पर उनके साथ डेट पर जाने के लिए इरोटिक साइट OnlyFans पर लोगों से बोली लगाने के लिए कहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मॉडल के साथ डेट पर जाने के लिए लोग बेताब
मुख्य बातें
  • 'वैलेंटाइन डे' पर मॉडल के साथ डेट पर जाने के लिए लोग बेताब
  • डेट पर जाने के लिए अब तक 45 लाख रुपए की लग चुकी है बोली
  • एलिजाबेथ मैरी शेवेलियर को तीन लाख से ज्यादा लोग करते हैं फॉलो

Valentine's Day Offer: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का आगाज हो चुका है। सबकी नजरें 14 फरवरी पर टिकी हैं। क्योंकि, इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। पार्टनर से दिल की बात कहते हैं। कई लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कई का सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन, इस वैलेंटाइन डे पर एक मॉडल के साथ डेट पर जाने के लिए कई लोग बेताब हैं। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि लोग उनके लिए पानी की तरह पैसे बहाने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं मॉडल के साथ डेट पर जाने के लिए अब तक 45 लाख रुपए तक की बोली लग चुकी है। तो आइए, जानते हैं इस मॉडल के बारे में...
 
अंग्रेजी वेबसाइट मिरर के मुताबिक, 27 वर्षीय इस मॉडल का नाम एलिजाबेथ मैरी शेवेलियर है। सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ मैरी काफी एक्टिव रहती हैं। मॉडल ने इस वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए काफी अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने वैलेंटाइन डे पर उनके साथ डेट पर जाने के लिए इरोटिक साइट OnlyFans पर लोगों से बोली लगाने के लिए कहा है। जैसे ही मॉडल ने इसकी घोषणा की लोगों ने उन पर पैसे लुटाने शुरू कर दिए और गिफ्ट की बौछार कर दी गई।  

ये भी पढ़ें -  जुआ खेलने के लिए 80 साल की बुजुर्ग महिला ने स्कूल से चुराए 6 करोड़, अब सामने आई ये सच्चाई

डेट पर जाने के लिए 45 लाख रुपए तक का ऑफर

ऑफर के अनुसार, जो शख्स उनके साथ डेट पर जाएगा उनके साथ वो शराब पीएंगी और खाना खाएंगी। अब तक एलिजाबेथ को साढ़े सात लाख से लेकर 45 लाख रुपए तक ऑफर मिल चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने शादी के लिए भी प्रस्ताव भेजा है। कुछ का कहना है क्या आप शादी करने में इंटरेस्टेड हैं। हालांकि, शादी को लेकर मॉडल ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। एलिजाबेथ मैरी कैलिफोर्निया में रहती हैं और डेट पर जाने के लिए उन्हें अक्सर पुरुषों से रिक्वेस्ट मिलती रहती है।