लाइव टीवी

Money Heist 5: मुंबई पुलिस पर छाया Bella Ciao गाने का जादू, परफॉर्मेंस देखकर आएगा मजा [VIDEO]

Updated Sep 05, 2021 | 11:58 IST

Mumbai Police Song Bella Ciao: मनी हीस्ट सीजन 5 (Money Heist 5) सीरीज का पांचवां पार्ट रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया गया, मुंबई पुलिस भी इससे प्रभावित दिखी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Money Heist 5: मुंबई पुलिस पर छाया Bella Ciao गाने का जादू

नई दिल्ली: मनी हीस्ट (Money Heist 5) के पांचवे सीजन का पहला वॉल्यूम शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया इसे लेकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) भी खासीएक्साइटमेंट दिखी मुंबई पुलिस के बैंड ने इस शो के गाने बेला चाओ (Bella Ciao) का इंस्ट्रूमेंट वर्जन (Instrument Version) रिलीज किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

अब ऐसे में सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस  का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है लोग कमेंट कर इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मनी हीस्ट के लोकप्रिय गाने बेला चाओ (Bella Ciao) पर मुंबई पुलिस के बैंड ने परफॉर्म किया, बेला चाओ का इंस्ट्रूमेंट वर्जन लोगों को खूब पसंद आ रहा है-


मुंबई पुलिस के इस बैंड को Khaki Studio के नाम से जाना जाता है

मुंबई पुलिस ने ट्विटर पोस्ट में कहा, 'आज सुबह #BellaCiao का ट्रेलर पसंद आया? आपको निश्चित रूप से बड़ी तस्वीर पसंद आएगी! आखिरकार, खाकी हर चीज को और बेहतर बनाती है।' मुंबई पुलिस के इस बैंड को खाकी स्टूडियो (Khaki Studio) के नाम से जाना जाता है, लोग मुंबई पुलिस के इस परफॉर्मेंस की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।