लाइव टीवी

चश्मे की छीनाझपटी के दौरान बंदर और महिला ने एक-दूसरे पर जमकर बरसाए थप्पड़, देखें चौंकाने वाला Video

Updated Aug 16, 2022 | 20:12 IST

Monkey Vs Woman: कई बार बंदर खूंखार हो जाते हैं और इंसानों को परेशान करने लगते हैं या उन पर हमला भी कर देते हैं। इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
महिला और बंदर में थप्पड़बाजी
मुख्य बातें
  • बंदर और महिला के बीच हुई जमकर खींचतान
  • चश्मे को लेकर दोनों में होने लगी मारपीट
  • महिला और बंदर ने एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़

Monkey Vs Woman: बंदरों का इंसान का पूर्वज माना जाता है। कई बार बंदरों की हरकतें भी इंसानों की तरह होती हैं। जंगली जानवर होने के बाद भी बंदरों को इंसानों के बीच ही देखा जाता है। एक तरह से बंदर इंसानों पर ही निर्भर होते हैं। हालांकि, कई बार बंदर खूंखार हो जाते हैं और इंसानों को परेशान करने लगते हैं या उन पर हमला भी कर देते हैं। इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में आपको एक महिला और एक बंदर के बीच खींचतान दिखाई देगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और बंदर एक चश्मे के लिए इस कदर लड़ते हैं कि एक-दूसरे को थप्पड़ भी बरसाने लगते हैं। अंत में महिला ने बंदर से चश्मा छीन जरूर लिया लेकिन इसके लिए महिला को पूरा जोर लगाना पड़ता है। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वहीं, इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी भी छूट सकती है। देखें वीडियो- 

बंदर और महिला के बीच थप्पड़बाजी

वीडियो की शुरुआत से ही महिला और बंदर के बीच लड़ाई दिखाई देती है। यह लड़ाई महिला के चश्मे को लेकर होती है। दरअसल, बंदर ने महिला का चश्मा छीन लिया था। इसके बाद बंदर के डरकर पीछे हटने के बजाय महिला उससे दो-दो हाथ करने लगती है। यह घटना बजरंगबली के मंदिर में होती है। इस छीनाझपटी को देखना वाकई में मजेदार है। जब महिला अपना चश्मा लेने के लिए आगे बढ़ती है तो बंदर उसपर हमला कर देता है।

दूसरी तरफ महिला भी पीछे नहीं हटती है और बंदर पर थप्पड़ बरसाने लगती है। दूसरे ही पल जब बंदर उस महिला पर थप्पड़ बरसाता है तो महिला डरकर पीछे हट जाती है। हालांकि, अगले ही पल वो दौड़कर अपना वो चश्मा उठा लेती है क्योंकि बंदर छीनाझपटी के चक्कर में उसे छोड़ देता है। वीडियो को sanju_.1290 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।