लाइव टीवी

भीषण गर्मी में बंदर को लगी जोर की प्यास, फिर निकाला ऐसा जुगाड़ देखकर बड़े-बड़े होशियार भी रह जाएंगे दंग

Updated Jun 26, 2022 | 13:59 IST

Thirsty Monkey Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर प्यास से तड़पता दिखाई देता है। इसके बाद वह जो करता है, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
प्यासा बंदर
मुख्य बातें
  • प्यासे बंदर का वीडियो हुआ वायरल
  • प्यास बुझाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़
  • वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Thirsty Monkey Video: बंदर नटखट होने के साथ-साथ काफी समझदार भी होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा है कि बंदर कोई न कोई ऐसा काम कर जाते हैं, जैसा इंसान करते हैं। वह कब क्या कर जाएं, किसी को कुछ पता नहीं होता है। कई बार अपने काम से वह लोगों को सोच में डाल देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर प्यास से तड़पता दिखाई देता है। इसके बाद वह जो करता है, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

प्यास से तड़प रहा था बंदर

वीडियो में देखा जा सकता है कि भीषण गर्मी में एक बंदर प्यास से तड़प रहा होता है। यह बंदर प्यास की वजह से यहां-वहां घूमता रहता है। इसके बाद वह एक घर की छत पर पहुंचता है। बंदर को वहां पर एक पानी का पाइप दिखाई देता है। इसके बाद बंदर पानी के पाइक के पास जाता है। बंदर को शायद अंदाजा हो गया था कि इसमें पानी मिल सकता है। इसके बाद वह तेजी से पाइप चढ़ने लगता है। आप देख सकते हैं कि बंदर पानी के पाइप में जब थोड़ा ऊपर तक चढ़ जाता है, तो बंदर के वजन के कारण पानी का पाइप एक साइड को नीचे आ जाता है।

ऐसे प्यास बुझाता है बंदर

जैसे ही पानी का पाइप नीचे आता है, उसमें से पानी निकलने लगता है। इसके बाद बंदर उस पानी में मुंह लगाकर आराम से अपनी प्यास बुझाता है। यह नजारा देखने में बहुत अचंभित कर देने वाला लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे बंदर को पहले से ही पता था कि इस तरह पाइप नीचे की तरफ झुकाने पर उसमें से पानी निकलने लगेगा। यह दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी सोच में पड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया वीडियो

वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखकर लोग बंदर के जुगाड़ की जमकर सराहना कर रहे हैं। वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर लिया है। बंदर जिस तरह का जुगाड़ अपनी प्यास बुझाने के लिए लगाता है, उसे देखकर बड़े-बड़े होशियारों के भी होश उड़ गए हैं।