लाइव टीवी

पालतू जानवरों के साथ बेड शेयर करना लोगों को इसलिए आता है पसंद, सर्वे में हैरान करने वाली बात आई सामने

Updated Nov 17, 2019 | 18:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sharing Bed with Pet: पालतू जानवरों के साथ रहने वालों पर किए गए सर्वे में एक बेहद हैरान करने वाली बात सामने आई है। सर्वे में पता चला है कि लोग अपने पालतू जानवरों के साथ बेड शेयर करना ज्यादा पसंद करते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
पालतू जानवरों के साथ बेड शेयर करने का अनुभव
मुख्य बातें
  • अपने पालतू जानवरों के साथ बेड शेयर लोगों को बेहद भाता है
  • उनके साथ उन्हें सुरक्षा और अपनापन का एहसास होता है
  • सर्वे में हैरान करने वाली बातों का हुआ खुलासा
  • इंसानी पार्टनर से ज्यादा उन्हें अपने पालतू जानवरों के साथ कंफर्ट फील होता है

नई दिल्ली : पालतू जानवरों को रखने वालों के उपर किए गए सर्वे में एक बेहद हैरान करने वाली बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक ये लोग अपने कुत्ते बिल्लियों के साथ बिस्तर शेयर करते हैं क्योंकि उन्हें उनके साथ ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है।
2000 लोगों के उपर किए गए सर्वे में करीब दो तिहाई लोगों ने माना वे कि अपने पालतू कुत्ते बिल्लियों के साथ सोते हैं। उनमें से 10 में से 3 लोगों ने माना कि उनके साथ बिस्तर शेयर करने से उन्हें सुरक्षित होने का एहसास होता है।

एक तिहाई लोगों से भी ज्यादा लोगों ने ये माना कि अपने पालतू कुत्ते बिल्लियों के साथ बिस्तर पर सोने में उन्हें अकेलेपन का एहसास नहीं होता है। वहीं 37 फीसदी लोगों ने ये माना कि अपने पालतू जानवरों के साथ सोने से उन्हें अपनापन का एहसास होता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक एनीमल विशेषज्ञ प्रोफेसर पीटर नेविल्ले ने बताया कि इस सर्वे से ये बात साफ है कि अपने पालतू जानवरों के साथ बेड शेयर करना हमारे जीवन का हिस्सा है इससे दोनों के बीच के रिश्ते की मजबूती का पता चलता है। यह बिल्कुल वैसा ही आम है जैसे घर में दो सदस्य एक साथ रहते हैं। 

हमारे लिए बेडरुम रिलेशनशिप के लिए अहम कारक कंफर्ट, खुशी, छुअन, अपनापन और सुरक्षा का भाव होता है। खास करके वैसे लोग जो कुत्ते पालते हैं उन्हें इन चीजों का एहसास अवश्य होता है।

बिल्लियां जहां घर में एक मां की तरह एहसास कराती हैं वहीं कुत्ते किसी एक परिपक्व सामाजिक प्राणी की तरह व्यवहार करते हैं जो घर में अपनापन के साथ-साथ सुरक्षा का एहसास कराते हैं। आधे से अधिक लोगों ने माना कि किसी इंसान पार्टनर की तुलना में अपने पालतू जानवरों के साथ बेड शेयर करना उनके लिए ज्यादा कंफर्टेबल महसूस कराता है।