लाइव टीवी

धरती पर मौजूद सबसे आश्चर्यजनक खूबसूरती, इस नदी में बहता है 5 रंगों का पानी

Updated Jun 20, 2022 | 11:37 IST

River of Five Colors: इंद्रधनुष का सुंदर नजारा देखकर हमारा मन मोहित हो जाता है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि धरती पर नदी के रूप में एक बहता हुआ इंद्रधनुष है। हालांकि इसमें 7 की बजाय सिर्फ 5 कलर हैं। इस नदी की तस्वीरें देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आपको पहली नजर में लगेगा कि ये फोटोशॉप्ड तस्वीरे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पांच रंगों के पानी वाली नदी
मुख्य बातें
  • दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी
  • नदी में बहता है पांच रंगों का पानी
  • कोलंबिया में मौजूद है यह खूबसूरत नदी

River of Five Colors: आपने दुनिया की बहुत सारी आश्चर्यचकित कर देने वाली चीजों के बारे में सुना होगा। बारिश के समय आपने आसमान में सात रंगों का इंद्रधनुष भी देखा होगा। इंद्रधनुष का सुंदर नजारा देखकर हमारा मन मोहित हो जाता है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि धरती पर नदी के रूप में एक बहता हुआ इंद्रधनुष है। हालांकि इसमें 7 की बजाय सिर्फ 5 कलर हैं। इस नदी की तस्वीरें देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आपको पहली नजर में लगेगा कि ये फोटोशॉप्ड तस्वीरे हैं।

नदी में बहता है 5 रंगों का पानी!

सोचकर ही आश्चर्य हो रहा है कि इस धरती पर एक ऐसी नदी बहती है, जिसमें बहने वाला पानी 5 रंगों में नजर आता है। एक तरह से यह धरती पर मौजूद सबसे आश्चर्यजनक खूबसूरती है। इस कारण यह नदी दिखने में नकली लगती है। आप भी इस बात को सुनकर हैरान रह गए होंगे। कुदरत का यह नायाब नमूना दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप के कोलंबिया देश में स्थित है। दुनियाभर के लोगों को हैरान करने वाली इस सुंदर नदी का नाम कैनो क्रिस्टल्स (Cano Cristales) है।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: पेड़ में कहां बैठी है चिड़िया, सिर्फ होशियार लोग ही बता पाएंगे

कैनो क्रिस्टल्स नदी की खूबसूरती निहारने के लिए दुनियाभर के लोग कोलंबिया आते हैं। इस नदी में पीला, लाल, हरा, काला और नीले रंग का पानी बहता है। पांच रंगों की वजह से इस नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स कहते हैं। वहीं इसके इंद्रधनुषी पानी को लिक्विड रेनबो कहा जाता है. इस नदी में देखने पर ऐसा लगता है जैसे पेंटिंग पैलेट पर कलर तैर रहे हों। पांच रंग के पानी की वजह से इसे दुनिया की सबसे सुंदर नदी के रूप में जाना जाता है। हर साल जून महीने से लेकर नवंबर तक दुनियाभर के सैलानी इस नदी का निखरा रूप देखने के लिए कोलंबिया पहुंचते हैं।

पानी का रंग बदलने की अनोखी है वजह 

बता दें कि कैनो क्रिस्टल्स नदी के पानी का रंग बदलने के पीछे बहुत ही अनोखी वजह है। दरअसल, इस नदी में एक खास तरह का पौधा उगता है। इस खास पौधे का नाम मैकेरेनिया क्लेविगरा है। इसी पौधे के कारण ऐसा लगता है कि जैसे पूरी नदी रंगों से भरी है। ये पौधे पानी की तलहटी में मौजूद हैं। जब इन पौधे पर सूरज की रोशनी पड़ती है तौ पानी लाल रंग का हो जाता है। तेज और धीमी रोशनी के हिसाब से इन पौधे की आभा पानी के रंग पर अलग-अलग झलकती है।