लाइव टीवी

एक साल के अंदर युवक बना 23 बच्चों का 'बाप', इस वजह से जान छिड़कती हैं महिलाएं

Updated Nov 30, 2020 | 12:10 IST

क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स एक साल के अंदर 23 बच्चों का 'बाप' बन सकता है, लेकिन हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल सही खबर है।

Loading ...
1 साल के अंदर बना 23 बच्चों का 'बाप',जान छिड़कती हैं महिलाएं

कैनबरा: एक युवक सालभर में 23 बच्चों का जैविक बाप बन गया। पढ़ने में आपको भले ही यह नामुमकिन खबर लगे लेकिन यह हकीकत है। मामला ऑस्ट्रेलिया (Australia) का है। एलन फान नाम के शख्स ने शुरूआत में शौकिया तौर पर स्पर्म डोनेट करना शुरू किया लेकिन बाद में उसने इसे एक परमानेंट जॉब बना लिया।  मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा बहुत अधिक बार स्पर्म डोनेट कर संतान पैदा करने की जांच की जा रही है।

फान के खुद के हैं दो बच्चे

डेली मेल की खबर के मुताबिक, एलन फान नाम के शख्स के खुद के दो बच्चे हैं। एलन निजी माध्यम के साथ-साथ पंजीकृत प्रजनन क्लीनिक के माध्यम से स्पर्म डोनेट करते हैं। कई क्लीनिकों ने प्राधिकरण को बताया कि फान अपने रजिस्टर्ड क्लिनिकों के अलावा बाहर भी स्पर्म डोनेट कर रहे थे और शायद दूसरों की तुलना में अधिक बच्चे पैदा करने में मदद करते थे। विक्टोरियन कानून के तहत पुरुष केवल अपने सहित दस बार डोनेट दान कर सकते हैं।

इसलिए पसंद करती हैं महिलाएं

फान का कहना है कि महिलाएं उसकी नस्ल और स्पर्म के हेल्दी होने की वजह से उसे पसंद करती हैं। फान के मुताबिक महिलाओं की दीवानगी इस कदर है कि एक बार तो उसने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किए। फान बताते हैं, 'जब मैंने पहली बार शुरुआत की, तो मैं केवल नौ बार दान करने वाला था लेकिन बाद में मुझे क्रिसमस के आसपास एक महिला का संदेश मिला, जिसमें कहा गया था कि डोनेशर सफल रही जो मेरा दसवां बन गया।

फान बताते हैं, 'मैंने पहले से ही अपनी सीमा से अधिक स्पर्म डोनेट कर चुका है मैं बस कुछ और मदद करूंगा लेकिन बाद में सिलसिला बढ़ते चला गया। फिलहाल 40 साल के फान की जांच की जा रही है औऱ उन पर आरोप है कि उन्हें अवैध तरीके से भी स्पर्म डोने किए।