लाइव टीवी

OMG: अपने होने वाले दामाद को दिल दे बैठी महिला, बेटी की शादी में किया जबरदस्त ड्रामा!

Updated Nov 16, 2021 | 15:31 IST

इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WeddingBee पर लड़की ने शेयर किया है। लड़की ने बताया कि मुझे वक्त गहरा झटका लगा, जब मेरी मां ने शादी में आने से इनकार कर दिया। क्योंकि, उसे मेरे होने वाले पति से प्यार हो गया है।

Loading ...
दामाद से हुआ महिला को प्यार...
मुख्य बातें
  • अपने होने दामाद से महिला को हो गया प्यार
  • महिला ने बेटी की शादी में जाने से कर दिया इनकार
  • बेटी ने मां को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

किसी भी मां-बाप के लिए वो दिन सबसे ज्यादा खास होता है, जब अपनी बेटी की शादी कर उसे डोली में विदा करते हैं। इस दिन का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। इतना ही नहीं मां-बाप अपने दामाद को बेटे की तरह मानते हैं। लेकिन, सास और दामाद को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक महिला को अपने होने वाले दामाद से ही प्यार हो गया और उसने बेटी की शादी में जाने तक से इनकार कर दिया। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WeddingBee पर लड़की ने शेयर किया है। लड़की ने बताया कि मुझे वक्त गहरा झटका लगा, जब मेरी मां ने शादी में आने से इनकार कर दिया। क्योंकि, उसे मेरे होने वाले पति से प्यार हो गया है। उसने बताया कि मेरी मां अक्सर हम दोनों के साथ ट्रिप पर जाती थी। लेकिन, मुझे इस बात का बिल्कुल ही अंदाजा नहीं था। लड़की ने बताया कि मेरी मां अपने होने वाले दामाद के साथ टेनिस खेलती थी। साथ में समय बिताती थी। लेकिन, कभी भी कुछ अजीब नहीं लगा। लेकिन, इस बात का खुलासा खुद उसकी मां ने किया। 

मां ने खुद बताई सच्चाई

बेटी ने शादी में आने की काफी जिद की, लेकिन मां ने कहा कि वह किसी भी हालत में शादी में नहीं जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी भावनाओं को बदलने की कोशिश करेंगी। लड़की ने बताया कि ये सब सुनकर वो भी सदमें आ गई। उसकी मां भी बुरी तरह से रो रही थी। उसके मंगेतर को भी ये सब चीजें अजीब लग रहा था। फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।