लाइव टीवी

VIDEO: जब कोरोना को मात देकर घर पहुंचे मुंबई के पुलिसकर्मी, लोगों ने यूं किया स्वागत

Updated Apr 28, 2020 | 16:58 IST

Mumbai Police cops Viral Video: मुंबई पुलिस ने अपने चार पुलिसकर्मियों का एक वीडियो शेयर किया है। इन पुलिसकर्मियों ने कोरोना को मात दी है।

Loading ...
Video Grab

मुंबई: मुंबई पुलिस ने कोरोना वायरस को मात देने वाले अपने पुलिसकर्मियों का वीडियो शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने दिल को छूने वाला यह वीडिओ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में कोरोना को हराने वाले चार पुलिसकर्मियों का लोग तालियों के साथ स्वागत करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो का साथ कैप्शन लिखा गया है, 'क्या आप जानते हैं कि हमें सबसे शक्तिशाली तूफानों में हिम्मत कैसे मिलती है? यह आपका बेशुमार प्यार और बेशकीमती सपोर्ट है। धन्यवाद, मुंबई!' वहीं, वीडियो शुरू होने के बाद लिखा आता है, 'जब कोरोनो वायरस को हराने के बाद मुंबई के चार पुलिसकर्मी घर पहुंचे, तो उनका इस तरह स्वागत किया गया।'

लोगों ने ताली बजाकर किया स्वागत

वीडियो में कोरोना से संक्रमित रहे मुंबई के चार पुलिसकर्मी को ठीक होने के बाद अपने घरों में लौटते हुए देखा जा सकता है। पुलिसकर्मियों के घर पहुंचने पर उनके विभागों के अधिकारी और उनकी सोसाइटी के लोग स्वागत के लिए तैयार होते हैं। वहां मौजूद लोग जैसे ही पुलिसकर्मियों को घर में आता देखते हैं तो पूरे उत्साह के साथ ताली बजाकर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। मुंबई पुलिस के इस वीडियो को शेयर करने के बाद लोग पुलिसकर्मियों के मुश्किल वक्त में डटे रहने की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो शेयर किए जाने के कुछ घंटे के भीतर ही 18 हजार से अधिक व्यूज हो गए। 


मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

मुंबई पुलिस ने अपने 55 साल से ज्यादा उम्र और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित कर्मियों से छुट्टी पर जाने को कहा है ताकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके। मुंबई में कोरोना वायरस से तीन कर्मियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि विश्लेषण में सामने आया है कि तीन मृत पुलिस कर्मी और एक अन्य पुलिस कर्मी जिनका संक्रमण का इलाज चल रहा है, वे 50 साल से ज्यादा उम्र के हैं। उन्होंने बताया, 'इसे देखते हुए, हमने अपने उन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की रक्षा करने का फैसला किया है - जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें छुट्टी पर जाने को कहा गया है।'