लाइव टीवी

लड़की के पीछे पड़ गया मुर्गा, कर दिया ऐसा हाल देखकर छूट जाएगी हंसी, वीडियो वायरल

Updated Oct 11, 2021 | 13:31 IST

Murga Funny Video: लड़की के पीछे एक मुर्गा खतरनाक तरीके से पड़ गया। इसके बाद लड़की की जो हालत हुई उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मुर्गे ने कर दिया नाक में दम
मुख्य बातें
  • मुर्गे ने कर दिया नाक में दम
  • डर के कारण लड़की की हालत हो गई खराब
  • लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

Murga Funny Video: सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो को देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर काफी हैरानी भी होती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, वीडियो में एक मुर्गे ने जिस तरह से लड़की का पीछा किया और उसकी हालत खराब कर दी उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। आलम ये है कि अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

अक्सर हम बड़े जानवरों को सीरियस लेते हैं, जबकि छोटे जीव-जंतुओं को अपने आस-पास रखते हैं। उनके साथ खेलते हैं और पालते भी हैं। लेकिन, कई बार यहीं छोटे जीव-जंतु हमारे नाक में दम कर देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यही लगेगा। मुर्गा आमतौर पर लोगों को देखकर दूर भाग खड़ा होता है। क्योंकि, उसे डर होता है कि कहीं उसका शिकार ना हो जाए। लेकिन, यहां तो मामला ही उल्टा है। एक मुर्गा लड़की के पीछे पड़ गया और उसे दौड़ाने लगा। मुर्गे की हरकत देख लड़की इतनी डर गई कि वह इधर-उधर भागने लगी। लेकिन, मुर्गा भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। देखें वीडियो...

जब लड़की के पीछे पड़ गया मुर्गा...

वीडियो देखकर आप भी समझ गए होंगे कि लड़की की क्या हालत हुई होगी। लेकिन, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'earthdixe' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।