लाइव टीवी

Viral Video: मुर्गे को परेशान कर रहा था युवक, सिखाया ऐसा सबक वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Murga funny video murga ne ladke ko sikhaya sabak watch viral video
Updated Sep 03, 2021 | 13:42 IST

Murga Viral Video: एक लड़का बिना कारण मुर्गे को परेशान कर रहा था। फिर मुर्गे ने जो उसके साथ किया उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Loading ...
Murga funny video murga ne ladke ko sikhaya sabak watch viral videoMurga funny video murga ne ladke ko sikhaya sabak watch viral video
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मुर्गे से पंगा ले रहा था लड़का...
मुख्य बातें
  • मुर्गे को परेशान करना पड़ गया महंगा
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बहुत पुरानी कहावत है इंसान हो या फिर जानवर किसी को बेवजह परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इस चक्कर में कई बार परिणाम घातक साबित हो जाता है। एक लड़के ने मुर्गा के साथ के साथ कुछ ऐसा ही किया। फिर, मुर्गा ने उसके साथ जो किया उसे देखकर आपको हंसी तो जरूर आएगी। लेकिन, लड़का इस सबक को जिंदगीभर याद रखेगा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आमतौर पर मुर्गा काफी शांत रहता है। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग इसे पसंद करते हैं। कई लोग तो उसे पालते भी हैं। इसकी खासियत ये भी है कि बिना वजह यह किसी को डिस्टर्ब नहीं करता। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, झाड़ियों के बीच बने घर के बाहर एक मुर्गा आराम फरमा रहा था। लेकिन, एक लड़का बिना वजह से उसे छेड़ने के लिए पहुंच गया। हाथ में डंडा लेकर लड़का बार-बार उसे परेशान कर रहा था। लड़के को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह उसे पकड़ने के लिए आया है। जैसे ही वह मुर्गे को परेशान करने लगता है। मुर्गे को गुस्सा आ जाता है और उल्टा उस पर हमला बोल देता है। परिणाम ये होता है कि लड़का डर के मारे से वहां से भागने लगता है। जल्दबाजी में वह गिरते-पड़ते वहां से भागता है। देखें मजेदार वीडियो...

मुर्गे ने कर दिया नाक में दम...

वीडियो देखकर यकीनन आपको भी जरूर हंसी आई होगी। साथ ही सीख भी बड़ी मिली होगी कि बिना कारण किसी को परेशाना नहीं करना चाहिए। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं।