लाइव टीवी

बकरी ने दिया ऐसे बच्चे को जन्म, देखकर निकल गई लोगों की चीख, सामने आई खौफनाक तस्वीर

Updated Feb 08, 2022 | 13:30 IST

Weird News: तुर्की में जिस बकरी के बच्चे का जन्म हुआ उसके साथ भी कुछ ऐसा ही था। इस तरह का बच्चा इससे पहले ना तो किसी ने देखा था और ना ही सुना था। क्योंकि, उसकी आंखें (goat born with cyclops eyes) उसके सिर पर निकली हुई थी। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

Loading ...
बकरी ने दिया अजीबोगरीब बच्चे को जन्म
मुख्य बातें
  • तुर्की में बकरी ने दिया अजीबोगरी बच्चे को जन्म
  • बकरी के बच्चे को देखकर लोगों को लगा बड़ा झटका
  • आंखें सिर पर निकली हुई थी

Ajab Gajab: ये दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी हुई है। यहां समय-समय पर काफी चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। कई बार तो ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है तुर्की से, जहां एक बकरी ने अजीबोगरीब बच्चे (Weird Goat) को जन्म दिया है। उस बच्चे को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। क्योंकि, इससे पहले इस तरह का मामला सामने नहीं आया था। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई?

इस दुनिया में ऐसी-ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें ना तो पहले देखा गया और ना ही उसके बारे में किसी ने सुना। तुर्की में जिस बकरी के बच्चे का जन्म हुआ उसके साथ भी कुछ ऐसा ही था। इस तरह का बच्चा इससे पहले ना तो किसी ने देखा था और ना ही सुना था। क्योंकि, उसकी आंखें (goat born with cyclops eyes) उसके सिर पर निकली हुई थी। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इतना ही नहीं मालिक भी हैरान रह गया। डेली स्टार के मुताबिक, 40 साल के अहमत करताल किलिस प्रांत में पिछले 25 साल से जानवरों को पाल रहे हैं। लेकिन, इससे पहले उन्होंने इस तरह का नजारा नहीं देखा। जब उन्होंने पहली बार बकरी के बच्चे को देखा तो डर के कारण कांप गए। 

ये भी पढ़ें -  गजब: यहां खाने के दौरान चुटकी भर भी नमक मांगना है गुनाह, दिलचस्प है कारण

मालिक ने चुपके से बकरी के बच्चे की फोटो ले ली। वहीं, यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए लोग जमा गए। बकरी के बच्चे को देखकर हर किसी की हालत खराब थी। इसके बाद इसकी सूचना मुस्तफा कमाल यूनिवर्सिटी के वेटनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट को दी गई। सूचना मिलने के बाद टीम के लोग वहां पहुंच गए। बकरी के बच्चे को देखकर वे भी हैरान थे। हालांकि, उनका कहना है कि यह एक तरह की विकलांगता है। सेबोसेफली के कारण अलग-अलग आंखें एक साथ आ जाती है। इसके कारण बकरी का निचला जबड़ा भी बड़ा हो जाता है। ग्रीक मायथोलॉजी में एक आंख वाले राक्षस का जिक्र होता है। लिहाजा, लोग इस बच्चे को उसी से जोड़कर देख रहे हैं। फिलाहल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।