लाइव टीवी

VIDEO: कीचड़ में फंसे ट्रक को नहीं निकाल पाया कोई, तभी गजराज ने आकर लगा दिया बेड़ा पार

Updated Sep 25, 2022 | 10:52 IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक कीचड़ में फंस गया है। इसे निकालने के लिए लोग काफी देर से कोशिश कर रहे होते हैं, लेकिन निकाल नहीं पाते हैं। तभी एक हाथी आकर ट्रक को बड़े ही आराम से निकाल देता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
हाथी का वीडियो
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • हाथी ने दिखाई अपने भुजा की ताकत
  • कीचड़ में फंसे ट्रक को निकाला ऐसे

Viral Video: हाथी बहुत ही बलशाली जानवर होता है। ज्यादातर तो वह शांत ही रहता है, लेकिन गुस्साने पर तबाही मचा देता है। फिर उसके सामने कोई भी आ जाए, वह रुकता नहीं है। यहां तक कि जंगल का राजा शेर भी हाथी के सामने आने से घबराता है।हाथी का गुस्सैल रूप देखकर बड़े-बड़े सूरमा खौफ खा जाते हैं। इसके अलावा हाथी काफी मददगार जानवर भी होता है। वह समय-समय पर इंसानों की मदद करता नजर आता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मुसीबत में फंसे इंसानों की मदद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक कीचड़ में फंस गया है। इसे निकालने के लिए लोग काफी देर से कोशिश कर रहे होते हैं, लेकिन निकाल नहीं पाते हैं। तभी एक हाथी आकर ट्रक को बड़े ही आराम से निकाल देता है। इस वीडियो को देखकर आपको हाथी की ताकत का भी अंदाजा हो जाएगा। देखें वीडियो- 

गजराज ने दिखाई ताकत

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कीचड़ में फंसे ट्रक को हाथी बड़े आराम से धक्का देकर बाहर निकाल देता है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। हालांकि, यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। हाथी का यह अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि जो काम मशीन नहीं कर सकता उसे गजराज ने देखते ही देखते कर डाला और बेड़ा पार लगा दिया। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो जमकर देखा जा रहा है।

आप देख सकते हैं कि भारी बारिश की वजह से कच्ची सड़क पर कीचड़ भर गया है। इसी कीचड़ में एक ट्रक फंस जाता है। जब ट्रक को निकालने के सारे जतन फेल हो जाते हैं तो गजराज को बुलाया जाता है। इसके बाद गजराज पलक झपकते ही ट्रक को अपने भुजा की ताकत से धक्का देकर बाहर निकाल लाता है। इसके बाद सभी राहत की सांस लेते हैं। वीडियो @nitesh_sriv नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।