लाइव टीवी

इस खास मौके पर यहां बच्चों के गले में लटकाया जाता है उबला अंडा, जानें क्या है अजीबोगरीब परंपरा?

Updated May 05, 2022 | 16:43 IST

Weird Tradition In China: ग्रीष्मारंभ पर चीन में अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। यहां बच्चों के गले में उबला हुआ अंडा लटकाया जाता है और खाना खाने के बाद बच्चों का तराजू पर वजन भी तौला जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
अजीबोगरीब परंपरा
मुख्य बातें
  • चीन की अजीबोगरीब परंपरा
  • ग्रीष्मारंभ पर बच्चों के गले में लटकाया जाता है उबला अंडा
  • खाना खाने के बाद बच्चों का तराजू पर वजन भी तौला जाता है

Ajab Gajab news: ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां कई तरह के रीति-रिवाज और रस्में निभाई जाती हैं। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। कहीं किसी के मरने पर लोग डेड बॉडी को खाते हैं। कहीं, बच्चे को जन्म देने पर उसकी मां उससे दूर रहती है। कहीं, लड़की लड़के की बोली लगाती है। तो कहीं लड़का लड़की को भगा ले जाता है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर दंग रह जाएंगे। चीन में ग्रीष्मारंभ पर बच्चों के गले में उबला अंडा लटकाया जाता है। इस बात पर भले ही आपको यकीन हीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला... 

दरअसल,  चीनी पंचांग में 24 सौरावधियों में से 7वीं सौरावधि होती है ग्रीष्मारंभ। इस साल ग्रीष्मारंभ 5 मई को पड़ी है। ग्रीष्मारंभ के दिन यहां मजेदार लोक गतिविधियों का आयोजन होता है। बड़ी बात ये है कि ग्रीष्मारंभ पर यहां बच्चों के गले में उबला अंडा लटकाया जाता है। कहावत है कि ग्रीष्मारंभ के दिन अगर बच्चों के गले में अंडा लटकाया जाता है, तो बच्चे गर्मियों में बीमार नहीं पड़ते हैं। ग्रीष्मारंभ के दिन उबले अंडे को रंगीन रेशमी से बने डोरी बैग में डालकर बच्चों के गले में लटकाया जाता है। कामना है कि बच्चे स्वस्थ रहे। इतना ही नहीं अंडों पर बच्चे रंगारंग चित्र बनाते हैं और उनसे खेलते हैं।

ये भी पढ़ें -  महिला ने ऑनलाइन मंगाया अंडे वाला बर्गर, एक बाइट खाते ही दिखी ऐसी चीज उड़ गए होश

बच्चे का वजन भी तौला जाता है

दक्षिण चीन में ग्रीष्मारंभ के दिन वजन तौलने की भी परंपरा होती है। दोपहर का भोजन खाने के बाद लोग तराजू पर बच्चे का वजन तौलते हैं, साथ में शुभ बातें भी बोलते हैं। आशा है कि बच्चे सौभाग्यशाली होंगे और स्वस्थ रहेंगे। तो आपको ये परंपरा कैसी लगी कमेंट कर जरूर बताएं।