लाइव टीवी

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है पानी का एक खूंखार जानवर, शार्प माइंड वाले भी ढूंढने में हुए फेल

Updated Aug 03, 2022 | 06:00 IST

Hidden Optical llusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन्स को हल करने के लिए लोगों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसके बाद भी मगरमच्छ है कि मिल नहीं रहा है। मगरमच्छ ऐसी जगह छिपा है, जहां से उसे ढूंढने के लिए आपको पूरी तरह एकाग्र होने की जरूरत है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
ऑप्टिकल इल्यूजन
मुख्य बातें
  • आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में छिपा है एक खूंखार मगरमच्छ
  • ढूंढकर बताने में फेल हो गए 99 प्रतिशत लोग

Hidden Optical llusion: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, जिनमें यूजर्स को कुछ न कुछ पहेली दी जाती है। इन पहेलियों को सॉल्व करके लोगों को अपने दिमाग का टेस्ट करना होता है। ऐसी तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन्स (Optical Illusions) का सही उदाहरण पेश करती हैं। इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में लोगों को एक खतरनाक मगरमच्छ ढूंढने का काम दिया गया है। हालांकि तस्वीर ऐसी है, जिसमें से मगरमच्छ ढूंढना बच्चों का खेल नहीं है।

इस ऑप्टिकल इल्यूजन्स को हल करने के लिए लोगों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसके बाद भी मगरमच्छ है कि मिल नहीं रहा है। बता दें कि मगरमच्छ ऐसी जगह छिपा है, जहां से उसे ढूंढने के लिए आपको पूरी तरह एकाग्र होने की जरूरत है। अगर आपको मगरमच्छ नहीं मिल रहा है तो अपने दोस्तों को यह तस्वीर भेजकर आप उनके दिमाग की परीक्षा ले सकते हैं। सबसे अहम बात यह है कि आपको मात्र 10 सेकेंड में ही तस्वीर में छिपा मगरमच्छ खोजना है।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: हरियाली के बीच छिपी है खूबसूरत तितली, 10 सेकेंड में खोज पाए तो माने जाएंगे जीनियस

10 सेकेंड में ढूंढना है मगरमच्छ

अगर आप 10 सेकेंड के भीतर मगरमच्छ खोज लेते हैं तो आप उन 1 प्रतिशत लोगों में शामिल हो जाएंगे। जिन्होंने इस पहेली को सफलतापूर्वक हल कर लिया है। तस्वीर में आपको ढेर सारे समुद्री पौधे नजर आ रहे होंगे। इन्हीं पौधों के बीच एक खूंखार मगरमच्छ (Crocodile) छिपा हुआ है। मगरमच्छ ढूंढने के बाद आप भी जीनियस (Genius) लोगों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। अब चलिए 10 सेकेंड का टाइमर (Timer) सेट कर लीजिए और जल्दी से मगरमच्छ खोज निकालिए। अगर अभी तक आपको मगरमच्छ नहीं दिखा है तो आपकी हिंट के लिए बता दें कि तस्वीर में सिर्फ मगरमच्छ की आंख ही दिखाई दे रही है। फोटो के बाएं तरफ (Left Side) आप मगरमच्छ को ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आपको अभी तक मगरमच्छ नहीं मिला तो नीचे दी गई फोटो देखिए-