लाइव टीवी

Optical Illusion: तस्वीर में कौन सा कपल है सबसे अलग, 10 सेकेंड में जवाब देकर बन जाइए जीनियस

Updated Sep 01, 2022 | 06:00 IST

Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पहले को सॉल्व करने के लिए कुछ लोग एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, हालांकि काफी दिमाग लगाने के बाद भी दिए गए टाइम में पहेली को सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
ऑप्टिकल इल्यूजन
मुख्य बातें
  • तस्वीर में हैं ढेर सारे कपल्स
  • ढूंढना है सबसे अलग कपल
  • भ्रमित करने वाली तस्वीर वायरल

Optical Illusion: पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन और दिमाग को चकराने वाली तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कई तस्वीरों ने आपके दिमाग का दही भी किया होगा। वहीं, कई तस्वीरों में छिपी पहेली का जवाब देकर आपने अपने आपको जीनियस महसूस किया होगा। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में आपको कई सारे कपल्स के बीच सबसे अलग कपल ढूंढकर बताना है।

कुछ लोग इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी पहले को सॉल्व करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, हालांकि काफी दिमाग लगाने के बाद भी दिए गए टाइम में पहेली को सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं। यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग का टेस्ट ले सकती है। इसके अलावा यह आपके व्यक्तित्व (Personality) के बारे में भी बताएगी। आपको तस्वीर में ढेर सारे कपल्स दिखाई दे रहे होंगे। आपको इनमें से बाकी सबसे अलग दिखने वाले कपल को ढूंढकर बताना है।

10 सेकेंड में देना है जवाब

इस कंफ्यूजिंग फोटो में से आपको ऑड वन आउट कपल ढूंढना है। यदि आप ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो आप जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस पहेली को आप आसानी से सॉल्व कर लेगें तो बता दें कि बड़े-बडे़ जीनियस भी इसे सॉल्व करने में पसीने छोड़ रहे हैं। आपको मात्र 10 सेकेंड में ही अलग दिखने वाले कपल को ढूंढना है। अगर आप फोटो को गौर से देखेंगे तो हो सकता है कि आपको सही जवाब 10 सेकेंड के भीतर मिल जाए।

अगर अभी भी आपको सही जवाब नहीं मिला है तो नीचे डाली गई तस्वीर देखिए। लाल घेरे में आप एक कपल देख पाएंगे जो बाकियों से अलग है। अगर अभी भी आपको समझ नहीं आ रहा है कि वह कपल बाकियों से अलग कैसे है तो बता दें कि बाकी कपल्स एक-दूसरे के होंठ चूम रहे हैं, जबकि इस कपल में पुरुष महिला के माथे को चूम रहा है।