लाइव टीवी

Optical Illusion: इस खूबसूरत महिला की असली तस्वीर देखकर खौफ में आ जाएंगे आप, आंखों ने दिया धोखा

Updated Jul 09, 2022 | 20:47 IST

Optical Illusion Image: इन तस्वीरों में कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को भ्रम में डाल देती हैं। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को खराब कर दिया है। देखने में तो यह तस्वीर इतनी खूबसूरत लग रही है, लेकिन इसकी सच्चाई जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGoogle Play
महिला की तस्वीर
मुख्य बातें
  • खूबसूरत महिला की तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर देखकर आपको लगेगा कुछ अटपटा
  • असलियत जानकर चौंक जाएंगे आप

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी 'आंखों का भ्रम'.. सोशल मीडिया पर आपने ऐसी बहुत सारी तस्वीरें देखी होंगी, जो आपकी आंखों को भ्रम में डाल देती होंगी। इन सब तस्वीरों में कोई न कोई पहेली होती है, जिन्हें हमें सुलझाना होता है। दरअसल, इन तस्वीरों में कुछ ऐसा होता है, जो लोगों को भ्रम में डाल देती हैं। इन दिनों एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को खराब कर दिया है। देखने में तो यह तस्वीर इतनी खूबसूरत लग रही है, लेकिन इसकी सच्चाई जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

इस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। तस्वीर को एक सिंगर ने बनवाई है। दरअसल, यह उसी सिंगर की तस्वीर है। सिंगर ने अपनी फोटो कुछ ऐसी बनवाई है, जिसे देखकर लोग कंफ्यूज हो गए हैं। यह तस्वीर एक तरह से ऑप्टिकल इल्यूजन का सही उदाहरण पेश कर रही है। किसी सेलेब्रिटी को शायद ही आपने अपनी तस्वीर के साथ ऐसा खेल करते देखा होगा। जिस फेमस सिंगर की यह तस्वीर है, उनका नाम एडेल है। उन्होंने अपने एल्बम के कवर फोटो को ऐसा बनवाया है।

खूबसूरत महिला की तस्वीर में झोल

तस्वीर में आपको एक खूबसूरत महिला दिखाई दे रही होगी। इस महिला की आंखें इतनी खूबसूरत हैं, जिसे देखकर आप भी मोहित हो जाएं। हालांकि, जब तस्वीर को थोड़ी देर देखते हैं तो उसमें कुछ अटपटा सा महसूस होता है। ऐसा लगता है कि चेहरे में कुछ तो है, जो सामान्य नहीं है। आप भी इस तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि इसमें ऐसा क्या अटपटा सा है, जो आंखो को खटक रहा है? अगर आपको अभी तक कुछ समझ नहीं आया तो महिला की आंखों को गौर से देखिए। तस्वीर में यहीं पर झोल है। 

ये भी पढ़ें- Video: शख्स ने अपने सिर पर बनवा ली ऐसी चीज, देखकर पेट दबा-दबाकर हंसने लगे लोग

आंखों का आईलाइनर ऐसा है, जिसे देखकर आपको आंखो का उल्टा होने की सच्चाई पता चलेगी। आपको पता चल जाएगा कि तस्वीर में नाक और आईब्रो अलग दिशा में हैं। मशहूर सिंगर एडेल के एल्बम के कवर पेज पर लगी इस तस्वीर को जरा उल्टा करके देखिए। अब आपको तस्वीर की हकीकत नजर आ रही होगी। हम आपके लिए नीचे तस्वीर को उल्टा करके डाल रहे हैं। इसे देखकर आप जरूर सोच में पड़ जाएंगे।