लाइव टीवी

टाइगर को कर रहा था परेशान तभी पिंजरे में फंस गया हाथ, फिर जो हुआ देखकर आप भी कांप जाएंगे

Updated Jul 06, 2022 | 16:39 IST

Man Irritating Tiger Video: सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें कुछ लोग बेजुबान जानवरों को बिना वजह परेशान करते दिखाई देते हैं। ऐसा करना कई बार उनके लिए उल्टा भी पड़ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पिंजरे में बंद एक टाइगर को परेशान करने के चक्कर में एक शख्स की जान पर बन आई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टाइगर को परेशान करना पड़ा भारी
मुख्य बातें
  • टाइगर को परेशान कर रहा था शख्स
  • पिंजरे में फंस गया शख्स का हाथ
  • किसी तरह अपने हाथ बचा पाया शख्स

Man Irritating Tiger Video: आपने अपने आस-पास कई सारे ऐसे लोगों को देखा होगा, जिन्हें बेजुबान जानवरों को परेशान करना बहुत अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें कुछ लोग बेजुबान जानवरों को बिना वजह परेशान करते दिखाई देते हैं। ऐसा करना कई बार उनके लिए उल्टा भी पड़ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पिंजरे में बंद एक टाइगर को परेशान करने के चक्कर में एक शख्स की जान पर बन आई।

वीडियो देखकर आपको शख्स की हरकत पर शुरू में जमकर गुस्सा आएगा, हालांकि अंत में शख्स के साथ कुछ ऐसा हो जाता है। जिसे देखकर आपको उस पर हंसी आ जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स चिड़ियाघर घूमने गया था। इस दौरान वह पिंजरे में बंद एक टाइगर के पास पहुंच जाता है। इसके बाद उसे न जाने क्या सूझता है, वह उस टाइगर को परेशान करने लगता है। आप देख सकते हैं कि शख्स बार-बार टाइगर को अपनी अंगुली से छूने की कोशिश करता है।

टाइगर को परेशान करना पड़ा भारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पिंजरे के अंदर हाथ डालकर कभी शख्स के कान छूता है तो कभी पीठ पर अंगुली करता है। हालांकि तभी ऐसा होता है कि शख्स का कलेजा मुंह को आ जाता है। दरअसल, टाइगर को परेशान करने के चक्कर में शख्स का हाथ अचानक से पिंजरे में फंस जाता है। इसके बाद वह बौखलाने लगता है कि टाइगर कहीं उसका हाथ न चबा जाए। गनीमत यह होती है कि इस दौरान टाइगर दूसरी तरफ देख रहा होता है। वहीं शख्स जल्दी-जल्दी अपने हाथ को पिंजरे से बाहर निकालने की कोशिश करने लगता है। 

ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड की चालाकी से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, चिट्ठी लिखकर कहा- बड़ा भाई समझकर माफ कर देना

आप देख सकते हैं कि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि उसका हाथ पिंजरे से निकल जाता है और वह बाल-बाल बच पाता है। अगर टाइगर एक बार पीछे पलटकर देख लेता तो शख्स को अपना हाथ गंवाना पड़ जाता। आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स अपने हाथ निकाल पाता है, वह चैन की सांस लेता है। वीडियो को waleedalqasimi नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो देखकर यूजर्स ने शख्स को खूब खरी-खोटी सुनाई है।