लाइव टीवी

Funny Video: महंगाई का असर! पेट्रोल भरवाने के दौरान शख्स ने जो किया उसे देख रह जाएंगे दंग

Updated Sep 17, 2021 | 11:59 IST

Petrol Funny Video: एक शख्स स्कूटी में पेट्रोल भरवा रहा था। लेकिन, कुछ समय बाद जो उसने किया उसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
हाय रे महंगाई...
मुख्य बातें
  • पेट्रोल भरवाने के दौरान शख्स ने की अजीबोगरीब हरकत
  • शख्स का अंदाज देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
  • लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

Petrol Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप 'चक्कर' लगा रहे हैं तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। इनमें कई चीजें हंसाने वाली होती है, तो कई चीजों को देखकर हैरानी भी होती है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक शख्स ने स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के दौरान जो किया उसे देखकर लोग दंग रह गए।

ये तो हम सब जानते हैं कि इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसे लेकर लोग काफी मजेदार-मजेदार वीडियो, जोक्स और मीम्स बना रहे हैं। कुछ वीडियो पर तो लाखों-करोड़ों में व्यूज आते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक शख्स स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। उसकी नजरें मीटर पर टिकी है। पेट्रोल भरने वाला भी उसे गौर देखते रहता है। जैसे ही पेट्रोल टंकी में भर जाता है शख्स उसे हाथों से पोछकर पेट्रोल को टंकी में डाल देता है। ये नजारा देखकर पेट्रोल भरने वाला भी दंग रह जाता है। इतना ही नहीं जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया और लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। देखें वीडियो...

हाय रे महंगाई...

वीडियो देख आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ गए होंगे। आखिर, पेट्रोल इतनी महंगी जो हो गई है। बहरहाल, यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'funny_desi420'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और यूजर्स इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। तो वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।