लाइव टीवी

UFO Video : धरती से हजारों फीट ऊपर आसमान में विमान यात्री ने देखा UFO! सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Updated Jul 29, 2021 | 09:13 IST

UFO viral video : एलियंस और यूएफओ को लेकर जारी चर्चाओं के बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे एक विमान यात्री ने धरती से हजारों फीट ऊपर आसमान में शूट किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
विमान यात्री ने बनाया 'UFO' का वीडियो, हर कोई हो रहा हैरान

UFO video 2021: दुनियाभर में यूएफओ और एलियंस को लेकर जारी चर्चाओं के बीच एक बार फिर उड़नतश्‍तरी देखे जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक विमान यात्री ने फ्लाइट से ही धरती से हजारों फीट ऊपर UFO जैसी किसी चीज को देखा। उसने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया, जिसमें यूएफओ को आकार बदलते देखा गया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जबकि बीते कुछ दिनों से यूएफओ को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। बीते कुछ समय में कई लोगों ने यूएफओ देखे जाने और एलियंस से सामना होने के दावे किए हैं। हालांकि ऐसे दावों को लेकर कोई तथ्यात्‍मक साक्ष्‍य पेश नहीं किया गया है, जिसके कारण ये आज भी अबूझ पहेली बने हुए हैं। इस बीच यूएफओ को लेकर सामने आए इस नए वीडियो ने इसे लेकर और कौतूहल बढ़ा दिया है।

विमान के साथ चल रहा था UFO!

UFO को लेकर ताजा वायरल वीडियो YouTube चैनल Disclose Screen The Grimreefar पर शेयर किया गया है, जिसके लगभग 5,200 फॉलोअर्स हैं। वीडियो अपलोड करने वाले का कहना है कि आकाश में दिखी वस्तु संभवत: शायद प्लाज्मा-आधारित जीवन रूप था, जिसे पहचानना आसान नहीं था। इसके बदलते आकार को लेकर ब्‍लॉगर ने कहा है कि पहले यह बादल के एक छोटे से पैच की तरह दिखा।

ब्‍लॉगर के मुताबिक, यह 10,000-30,000 फीट की ऊंचाई पर देखा गया और ऐसा लग रहा था कि यह विमान के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा, 'मुझे यह वीडियो एक एयरलाइन से यात्रा कर रहे पैसेंजर से मिला, जिसने इस असाधारण दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। यह एक आकार बदलने वाली वस्तु प्रतीत होती है। उन्‍होंने बताया कि इसे विमान से सात मिनट से अधिक समय तक फिल्माया गया।

वायरल हुआ UFO Clip

इस क्लिप को YouTube पर 50,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कई लोग इसे वास्‍तव में एलियन का वाहन समझ रहे हैं, कुछ लोगों ने इससे अलग थ्‍योरी दी है। एक यूजर ने लिखा, 'अगर आपने कभी किसी हवाई जहाज की प्लास्टिक की खिड़कियों से तस्वीरें ली हैं तो आप इसे समझ सकते हैं, डबल ग्लेज्ड खिड़कियों में बर्फ के क्रिस्टल ... यहां मूवमेंट और आकार बदलने जैसी चीज आसानी से दिखती है।'

वहीं, एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'ये बड़ा अजीब है... यह कैसे नीले रंग से बाहर निकलता है। विशेष रूप से शुरुआत में और वीडियो में एक बिंदु पर यह कुछ अजीब चीज की तरह दिखती है। क्या इसकी कोई प्राकृतिक व्याख्या है कि यह क्या हो सकता है? ऐसा कुछ भी कभी नहीं देखा।'