लाइव टीवी

पुलिसकर्मी ने शख्स को मंत्रोच्चार के साथ पहनाया हेलमेट, लोग बोले- इतनी इज्जत से शादी में सेहरा भी नहीं पहना होगा

Updated Sep 10, 2022 | 14:08 IST

Viral Video: पुलिसकर्मी चालान काटने की बजाय शख्स को मंत्रोच्चार के साथ हेलमेट पहनाता है। यहीं नहीं पुलिसकर्मी उस शख्स से आगे भी हेलमेट पहनने की अपील करता नजर आता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पुलिसकर्मी ने पहनाया हेलमेट
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा था शख्स
  • पुलिसकर्मी ने मंत्र पढ़कर पहनाया हेलमेट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट गाड़ी चला रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे रोकता है और चालान काटने की बजाय शख्स को मंत्रोच्चार के साथ हेलमेट पहनाता है। यहीं नहीं पुलिसकर्मी उस शख्स से आगे भी हेलमेट पहनने की अपील करता नजर आता है। वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी पत्नी को बिठाकर बिना हेलमेट बाइक चला रहा था। तभी उसे पुलिसकर्मी रोकता है और हेलमेट पहनाता है। इस दौरान वह मंत्रोच्चार भी करता रहता है। पुलिसकर्मी शख्स का चालान नहीं काटता बल्कि उसे हेलमेट न पहनने के नुकसान बताता है। इसके अलावा उसे यह भी कहता नजर आता है कि अगर वह अगली बार बिना हेलमेट के पकड़ा गया तो उससे 5 गुना चालान राशि वसूली जाएगी। देखें वीडियो- 

पुलिसकर्मी ने पहनाया हेलमेट

शख्स भी पुलिसकर्मी की बात मानकर हेलमेट पहनता है। इस दौरान शख्स उस पुलिसकर्मी की बात से सहमत होता नजर आता है और कहता है कि अगली बार से वह हेलमेट जरूर पहनेगा। वीडियो में पुलिसकर्मी जिस इज्जत के साथ शख्स को हेलमेट पहनाता है, उसे देखकर यूजर्स ने मजे भी लिए हैं। वीडियो को ट्विटर पर @JaikyYadav16 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'इस भाई को इतनी इज़्ज़त से तो शादी में सेहरा भी नहीं पहनाया गया होगा।' बता दें कि दो पहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ चालक के पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अति आवश्यक है।