लाइव टीवी

गरीब बच्चा नहीं खरीद पाया कंप्यूटर तो गत्ते को बनाया लैपटॉप और पत्थर को माउस; Video रुला देगा

Updated Sep 16, 2022 | 16:31 IST

Viral Video: यह वीडियो देखकर आपका दिल टूट जाएगा। वीडियो एक गरीब बच्चे से जुड़ा है, जिसके पास कंप्यूटर नहीं है। हालांकि, उसे कंप्यूटर सीखने की बहुत ललक है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कंप्यूटर
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • गरीब बच्चा नहीं खरीद पा रहा था कंप्यूटर
  • मां के सामने गत्ते को लैपटॉप समझकर चलाता दिखा

Viral Video: गरीबी एक ऐसी चीज है, जो इंसान को बहुत कुछ न करने पर मजबूर करती है। गरीबी के अभाव में ही लाखों बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं और मजदूरी करने लगते हैं। वहीं बहुत सारे बच्चे अच्छे स्कूलों में नहीं पढ़ पाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आपका दिल टूट जाएगा। वीडियो एक गरीब बच्चे से जुड़ा है, जिसके पास कंप्यूटर नहीं है। हालांकि, उसे कंप्यूटर सीखने की बहुत ललक है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्चे को कंप्यूटर नहीं मिलता है तो वह कागज के गत्ते को लैपटॉप की तरह बना लेता है। सिर्फ यही नहीं वह पत्थर को माउस की तरह इस्तेमाल करता है और अपनी मां के सामने उसे चलाता नजर आता है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपकी आंखें भर आएंगी। बहुत सारे लोग हैं, जिनके पास सारी सुख-सुविधाएं होती हैं, लेकिन उनका मन पढ़ने में नहीं लगता है। देखें वीडियो- 

दिल छूने वाला वीडियो

दूसरी तरफ यह बच्चा कंप्यूटर चलाना चाहता है, लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह इसे खरीद सके। इसके बाद बच्चा अपना शौक पूरा करने के लिए कागज के गत्ते को ही लैपटॉप की तरह चलाता नजर आता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा कागज के गत्ते को अपनी गोद में रखकर उसे चला रहा है। बच्चे के पास उसकी मां बैठी हुई है, जिसने एक हाथ से गत्ता पकड़ा हुआ है।

आप देख सकते हैं कि बच्चा एक गत्ते पर कीबोर्ड की तरह उंगलियां चलाता है और सामने वाले गत्ते को मॉनिटर समझ रहा है। वह पत्थर को माउस की तरह इस्तेमाल करता दिख रहा है और उसे घुमा रहा है। इस दिल छू लेने वाले वीडियो को ज़िन्दगी गुलज़ार है नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'हम गरीब हैं साहब, छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ लेते हैं।'