लाइव टीवी

भारी बारिश में तबाह हो गया था गरीब का आशियाना, फिर सेना के जवानों ने किया दिल छूने वाला काम

Updated Jul 03, 2022 | 14:04 IST

Chhattisgarh Cobra Battalion: वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा बटालियन के जवान एक गरीब शख्स का उजड़ा मकान फिर से बना रहे हैं। दरअसल, इस शख्स का मकान बारिश की वजह से बर्बाद हो गया और इसके पास रहने की कोई जगह नहीं थी। इसके बाद कोबरा बटालियन की सेना इस गरीब ग्रामीण की मदद करने पहुंच गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सेना के जवानों ने बनाया घर
मुख्य बातें
  • छत्तीसगढ़ से सामने आया दिल छूने वाला वीडियो
  • भारी बारिश में बर्बाद हो गया था गरीब का घर
  • सेना के जवानों ने फिर से बनाया

Chhattisgarh Cobra Battalion: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से बहुत सारे ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें मोर्चे पर तैनात जवान कई बार अपने जान की बाजी लगाकर यहां के ग्रामीणों की रक्षा करते दिखाई देते हैं। इसके अलावा सेना के जवान हमेशा इन गरीब ग्रामीणों के सुख-दुख के भी भागी बनते हैं। इन दिनों सेना के जवानों का ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें जवान एक गरीब के उजड़े आशियाने को फिर से बनाने का काम करते दिखाई पड़ते हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा बटालियन के जवान एक गरीब शख्स का उजड़ा मकान फिर से बना रहे हैं। दरअसल, इस शख्स का मकान बारिश की वजह से बर्बाद हो गया और इसके पास रहने की कोई जगह नहीं थी। इसके बाद कोबरा बटालियन की सेना इस गरीब ग्रामीण की मदद करने पहुंच गई। जवानों ने बड़ी सी काली पन्नी से शख्स के उजड़े मकान को फिर से बसा दिया। जवानों की दरियादिली का यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर देखा और पसंद किया जा रहा है।

जवानों का दिल जीतने वाला वीडियो

वीडियो को @Shankarbastar01 नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'बारिश के मौसम में दिल को छू जाने वाली तस्वीर, नक्सल मोर्चे में कोबरा 206 बटालियन के जवान देखें गरीब के आशियाने की मरम्मत बारिश में छत दिया। देखें जवानों ने खुद मिलकर आशियाने को तैयार किया।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि सेना के 4-5 जवान मिलकर एक टूटी हुई झोपड़ी को दोबारा दुरुस्त कर रहे हैं। जिससे दोबारा से गरीब शख्स इसके अंदर अपना बिस्तर लगा सके। देखें वीडियो- 

बता दें कि कोबरा बटालियन के जवानों ने बारिश में बर्बाद हुए कई गरीबों के घरों की मरम्मत की है। जवानों में ऐसा करने का उत्साह भी नजर आ रहा है। 206 बटालियन के जवान नक्सल प्रभावित इस इलाके में ग्रामीणों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जवानों के यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 11 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स जवानों के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।