लाइव टीवी

Viral Video: अनोखा है प्रपोज का ये वीडियो, हाथी ने कुछ इस तरह हथिनी से किया प्यार का इजहार

Updated Nov 19, 2021 | 15:19 IST

इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'elephantsofworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हाथी फूल लेकर हथिनी को प्रपोज करते हुए नजर आ रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर जहां हैरान हैं, तो कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दिल जीत लेगा प्रपोज का ये वीडियो...
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है प्रपोज का ये वीडियो
  • अलग अंदाज में हाथी ने किया हथिनी से प्यार का इजहार
  • सोशल मीडिया पर छाया प्रपोज का ये वीडियो

आज तक आपने किसी लड़का-लड़की को प्रपोज करते हुए देखा होगा या फिर उसके बारे में सुना होगा। कुछ लोग इस तरह से प्रपोज करते हैं, जिनका अंदाज दिल जीता लेता है। हालांकि, कुछ लोग प्रपोज के लिए अजीबोगरीब तरीके का भी इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर आपको प्रपोज करने का एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएगा। लेकिन, कभी किसी जानवर को प्रपोज करते हुए आपने देखा है। यकीनन ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। तो आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक हाथी काफी अलग अंदाज में हथिनी को प्रपोज कर रहा है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर प्रपोज का यह वीडियो छाया हुआ है और यूजर्स दोनों की तारीफ भी कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'elephantsofworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हाथी फूल लेकर हथिनी को प्रपोज करते हुए नजर आ रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को देखकर जहां हैरान हैं, तो कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? क्या जानवर भी अब इंसान की तरह अपनी प्रेमिका को प्रपोज करेंगे?

प्रपोज करने का काफी अलग अंदाज

वीडियो देखकर आप अंदाज लगा सकते हैं कि मौके पर शादी की तैयारी चल रही है। लाइट्स लगी हुई हैं, साथ ही पेड़ के नीचे सजावट भी किया गया है। वहीं, एक हथिनी खड़ी होती है और सामने से ग्रीन कार्पेट पर चलते हुए हाथी आता है, जिसके सूंड़ में फूलों का गुलदस्ता है। बड़े प्यार से हाथी गुदस्ते को हथिनी की ओर बढ़ता है और हथिनी भी उसे ले लेती है। इसके बाद दोनों मजेदार रिएक्शन भी देते हैं। प्रपोज करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो पर लोग मजेदार-मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।