लाइव टीवी

बालकनी में बाल सुखा रही थी लड़की, पैर फिसला तो पांचवी मंजिल से गिरी, ग्रिल में फंसे बालों ने बचाया [Video]

Updated Aug 09, 2021 | 15:04 IST

पुणे के बहुमंजिला गणेश अपार्टमेंट में एक लड़की बालकनी से अचानक गिर गई। गनीमत ये रही कि पैर फिसलने के बाद उसके बाद खिड़की की ग्रिल में फंस गए। बाद में दमकल विभाग ने उसकी जान बचाई।

Loading ...
मुख्य बातें
  • लड़की बालकनी में सुखा रही थी बाल, इसी दौरान गिरी
  • फ्लैट की खिड़की में फंसे लड़की के बा, जिस वजह से वो लटक गयी
  • 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने सुरक्षित बचाया

पुणे: पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़की जो बालकनी में बाल सुखाने के दौरान गिर गई। गनीमत ये रही कि लड़की के बाल फ्लैट की खिड़की के ग्रिल में फंस गए जिस वजह से वो लटक गई। इसके बाद घरवालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और कड़ी  मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद लड़की को बचाया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कड़ी मशक्कत के बाद बचाया

पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी समय पर मौके पर पहुंचे और लड़की तक पहुंचने के लिए सीढ़ी और रस्सी लगाई और अंतत: उसे सुरक्षित बचा लिया गया। किसी ने पास से लड़की का मोबाइल से वीडियो बना लिया। लड़की के परेशान होने पर लोगों ने पुलिस और दमकल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। दमकल अधिकारियों ने इमारत से एक लंबी रस्सी फेंकी और लड़की को बचाने के लिए सीढ़ी लगाई। जब अधिकारी लड़की के पास पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारा तो सभी ने राहत की सांस ली।