लाइव टीवी

Republic day 2020: ये गणतंत्र दिवस है खास इसलिए 71 हजार टूथपिक से बनाया तिरंगा

Updated Jan 23, 2020 | 13:28 IST

Republic day 2020 : गणतंत्र दिवस को ध्‍यान में रखते हुए एक टीचर ने 71,000 टूथपिक की मदद से तिरंगा बनाया है। उन्‍होंने इसे 71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्‍य में बनाया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
पंजाब में एक शख्‍स ने 71 हजार टूथपिक की मदद से तिरंगा बनाया है

चंडीगढ़ : गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह है। जोश व जज्‍बे से भर देने वाले इस अवसर को लेकर प्रशासन जहां हर तरह की तैयारियों में लगा है, वहीं आम लोगों में भी इसे लेकर खुशी का माहौल है और वे इस खास अवसर को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब के एक स्‍कूल शिक्षक ने भी देश के 71वें गणतंत्र दिवस पर कुछ खास बनाया है, जो बरबस ही लोगों का ध्‍यान खींच रहा है।

पंजाब में एक सरकारी स्‍कूल के टीचर बलजिंदर सिंह ने टूथपिक का इस्‍तेमाल करते हुए राष्‍ट्रध्‍वज बनाया है। खास बात यह है कि देश के 71वें गणतंत्र दिवस को ध्‍यान में रखते हुए उन्‍होंने 71,000 टूथपिक की मदद से तिरंगा बनाया। बलजिंदर अमृतसर के रहने वाले हैं। टूथपिक से तिरंगा बनाने का काम उन्‍होंने एक महीने पहले यानी दिसंबर में ही शुरू कर दिया था, जिसमें उन्‍हें 40 दिन लगे।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) में अब महज तीन दिन रह गए हैं, जिसके लिए जगह-जगह कड़े सुरक्षा बंदोबस्‍त भी किए गए हैं। इस दौरान आतंकी साजिश के मद्देनजर खास सतर्कता बरती जा रही है। इस बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए 22 झांकियां शामिल की गई हैं, जिनमें से 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की हैं, जबकि 6 अन्‍य झांकियां विभिन्‍न मंत्रालयों, विभागों और एनडीआरएफ की होंगी।